मशहूर बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से बीमार थे ‘ही-मैन’

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से पूरी सिनेमा इंडस्ट्री में शोक की लहर है। धर्मेंद्र लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

धर्मेंद्र दोपहर 1.10 बजे अंतिम सांस ली
अभिनेता धर्मेंद्र का आज सोमवार 24 नवंबर 2025 को दोपहर 1 बजकर 10 मिनट में निधन हो गया है। न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने यह जानकारी दी है। 89 साल के धर्मेंद्र ने मुंबई स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली। इससे पहले भी 11 नवंबर को धर्मेंद्र के निधन की खबरें थीं, तब हेमा मालिनी और ईशा देओल ने इन खबरों को खारिज करते हुए नाराजगी जाहिर की थी। धर्मेंद्र को 10 नवंबर को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। धर्मेंद्र 2 दिनों तक वैंटिलेटर पर थे, जिसके बाद 12 नवंबर को उन्हें डिस्चार्ज किया गया था।

धर्मेंद्र ने 300 से अधिक फिल्मों में काम किया
धर्मेंद्र का पूरा नाम धरम सिंह देओल था, वह एक भारतीय अभिनेता, निर्माता और राजनेता रहे। उनका जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के लुधियाना जिले के एक गांव में हुआ था। उन्होंने हिंदी सिनेमा में 65 वर्षों के कैरियर में 300 से अधिक फिल्मों में काम किया। वो ‘ही-मैन’ के नाम से जाने जाते थे। उनके कैरियर की शुरुआत 1960 में ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से हुई थी और 1966 में ‘फूल और पत्थर’ से वह एक एक्शन हीरो के रूप में स्थापित हुए। राजनीति में वह भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में राजस्थान की बीकानेर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे। उनकी पहली शादी प्रकाश कौर से हुई थी। बाद में उन्होंने हेमा मालिनी से शादी की। प्रकाश कौर से उनके दो बेटे सनी देओल और बॉबी देओल, जबकि दो बेटियां अजीता और विजयता हैं। हेमा मालिनी से उन्हें ईशा देओल और अहाना देओल दो बेटियां हैं।

प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति व अमिताभ ने किया शोक व्यक्त
अभिनेता धर्मेद्र के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, बॉलीवुड के सुपर स्टार अमिताभ बच्चन, मशहूर फिल्म अभिनेता शाहरुख खान, अमीर खान, सलमान खान समेत अन्य नेताओं और फिल्म अभिनेताओं ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने धर्मेद्र को एक महान कलाकार और प्रेरणास्रोत बताया, जिनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। नेताओं और अभिनेताओं ने उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त की और उनके साथ बिताए पलों को याद किया।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

नीतीश कुमार ने 10वीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बने डिप्टी सीएम

नीतीश कुमार रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने मुख्य…