चालू वित्त वर्ष 2020-21 में GDP में 7.7 फीसदी की गिरावट आने का अनुमान

भारत की अर्थव्यवस्था में चालू वित्त वर्ष 2020-21 में जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) में 7.7 फीसदी की गिरावट आने का अनुमान है। इससे पिछले वित्त वर्ष 2019-20 में जीडीपी में 4.2 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई थी।

कृषि को छोड़कर सभी क्षेत्रों में गिरावट आएगी
वैश्विक महामारी कोविड-19 के प्रभाव से चालू वित्त वर्ष में भारत की अर्थव्यवस्था नीचे आएगी। एनएसओ (राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय) द्वारा आज 7 जनवरी, 2021 को जारी राष्ट्रीय आय के पहले अग्रिम अनुमान में कहा गया है कि कृषि को छोड़कर अर्थव्यस्था के लगभग सभी क्षेत्रों में गिरावट आएगी।

GDP 134.40 लाख करोड़ रहने का अनुमान
एनएसओ के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष 2020-21 में स्थिर मूल्य (2011-12) पर वास्तविक जीडीपी या जीडीपी 134.40 लाख करोड़ रुपए रहने का अनुमान है, वहीं वित्त वर्ष 2019-20 में जीडीपी का शुरुआती अनुमान 145.66 लाख करोड़ रुपए रहा है। वित्त वर्ष 2020-21 में वास्तविक जीडीपी में अनुमानत: 7.7 फीसदी की गिरावट आएगी, इससे पहले वित्त वर्ष 2019-20 में जीडीपी की वृद्धि दर 4.2 फीसदी रही थी।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In मीडिया समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

PM मोदी बिहार से लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज करेंगे, पश्चिम चंपारण के बेतिया में 13 जनवरी को पहली रैली करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत बिहार से कर सकते हैं। न्यूज ए…