Delhi: MCD चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 दिसंबर को वोटिंग, 7 दिसंबर को आएंगे नतीजे

देश की राजधानी दिल्ली में आज एमसीडी (दिल्ली नगर निगम) चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया। दिल्ली चुनाव आयुक्त विजय देव ने कहा कि दिल्ली के 68 विधानसभा क्षेत्र में एमसीडी के 250 वार्ड में चुनाव होंगे, जिनमें 42 सीटें एससी के लिए आरक्षित हैं, एमसीडी में महिलाओं के लिए भी 50 फीसदी सीटें आरक्षित रहेंगी।

वोटिंग 8 AM से 5.30 PM तक होगी
दिल्ली नगर निगम (MCD) के चुनाव की तारीखों का ऐलान आज 4 नवंबर 2022 को कर दिया गया है। दिल्ली चुनाव आयुक्त विजय देव ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बताया कि दिल्ली में एमडीसी चुनाव की वोटिंग 4 दिसंबर 2022 को होगी और 7 दिसंबर 2022 को नतीजे आएंगे, सुबह 8 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक वोटिंग होगी। विजय देव ने बताया कि दिल्ली में आज से आचार संहिता लागू हो जाएगी, चुनाव प्रचार के लिए लगे होर्डिंग्स और बैनर हटा दिए जाएंगे।

एमसीडी में सीटों की कुल संख्या 250
दिल्ली चुनाव आयोग विजय देव ने कहा कि दिल्ली में 7 नवंबर से नामांकन शुरू हो जाएंगे, 14 नवंबर नामांकन की आखिरी तारीख होगी, नामांकन पत्र की 16 नवंबर तक स्क्रूटनी होगी, नामांकन पत्र वापसी की आखिरी तारीख 19 नवंबर 2022 होगी। दिल्ली में विधानसभा 70 सीटें हैं, लेकिन 2 विधानसभा में एमसीडी का कोई वार्ड नहीं बनाया गया, ऐसे में 68 विधानसभा सीटों में 250 वार्ड हैं, जहां इलेक्शन करवाए जाएंगे। पिछली बार की तरह ईवीएम का यूज किया जाएगा, 50 हजार से ज्यादा ईवीएम रखी गई हैं, सबसे पहले मॉक पोल होगा, नोटा का इस्तेमाल होगा, वोटर की सुविधा के लिए फोटोग्राफ युक्त आईडी कार्ड दिखाना होगा, चुनाव में 1 लाख से ज्यादा कर्मचारियों की तैनाती होगी, इनमें पुलिस भी शामिल है।

दिल्ली में आज से आचार संहिता लागू
दिल्ली चुनाव आयोग विजय देव ने कहा कि चुनाव में 250 एआरओ होंगे, 2 हजार सेक्टर मजिस्ट्रेट होंगे, 68 जनरल ऑब्जर्वर तैनात होंगे, दिल्ली में आज से ही आचार संहिता लागू हो जाएगी, उसके बाद लगातार नियमों की निगरानी की जाएगी, मॉडल बुक ऑफ कंडक्ट की 1 बुकलेट जारी की जाएगी, जिसमें सारे प्रावधानों का उल्लेख है, लाउडस्पीकर पर रोक रहेगी, इसके लिए परमीशन लेनी होगी।

8 लाख रुपए खर्च कर सकते हैं उम्मीदवार
दिल्ली चुनाव आयोग विजय देव ने कहा कि आज से अवैध होर्डिंग्स व पोस्टरों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई होगी, रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर की परमीशन नहीं होगी, उम्मीदवारों का नामांकन 68 स्थानों पर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा, पुलिस को भी उचित सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं, पहले उम्मीदवार 5.75 लाख रुपए तक खर्च कर सकता था, अब इसे बढ़ा दिया गया है और अब 8 लाख रुपए तक खर्च कर सकते हैं।

महिला के लिए 50 फीसदी सीटें आरक्षित
ध्यान रहे कि दिल्ली नगर निगम की 250 सीटें हैं, इनमें से अनुसूचित जाति (SC) के लिए 42 सीटें आरक्षित की गई हैं, जबकि महिलाओं के लिए भी 50 फीसदी सीटें आरक्षित रहेंगी, इन सभी सीटों को चिन्हित कर लिया गया है। दिल्ली नगर निगम के वार्डों के परिसीमन के बाद केंद्र सरकार ने 18 अक्टूबर 2022 को एक नोटिफिकेशन जारी किया था, नोटिफिकेशन में आयोग ने कहा था कि मुख्य निर्वाचन अधिकारियों द्वारा संशोधित मतदाता सूची की अंतिम तिथि 1 जनवरी 2022 है, इसे एमसीडी चुनावों के लिए मतदाता सूची के रूप में माना जाएगा। अधिकारियों ने कहा था कि जो लोग 1 जनवरी 2022 तक मतदाता बने हैं, वे ही आगामी एमसीडी चुनाव में अपना वोट डाल सकेंगे। दिल्ली में 1 जनवरी 2022 तक करीब 1.48 करोड़ मतदाता थे।

एमसीडी में पहले 272 सीटें थीं
गौरतलब है इससे पहले दिल्ली नगर निगम में 272 सीटें थीं, पहले उत्तरी और दक्षिण नगर निगम 104-104 पार्षद सीटें थीं, जबकि पूर्वी दिल्ली में 64 सीटें हुआ करती थीं, लेकिन एकीकरण और परिसीमन के बाद अब 250 सीटें हैं। दिल्ली के 21 विधानसभा क्षेत्रों में 1-1 वार्ड कम किए गए हैं तो 1 विधानसभा में सीट बढ़ी भी है, इस तरह दिल्ली में 250 वार्डों में पार्षद के चुनाव होंगे।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In नोएडा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

PM मोदी बिहार से लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज करेंगे, पश्चिम चंपारण के बेतिया में 13 जनवरी को पहली रैली करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत बिहार से कर सकते हैं। न्यूज ए…