Delhi: आज होगा दिल्ली सरकार का हर हाथ तिरंगा कार्यक्रम, दिल्ली में बाटें गए 25 लाख तिरंगे

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दिल्ली सरकार की ओर से आज हर हाथ तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। दिल्ली में दिल्ली सरकार की तरफ से 25 लाख तिरंगे बाटें गए हैं। इसके साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली में 100 जगह आयोजित हर हाथ तिरंगा कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

शाम 5 बजे होगा हर हाथ तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दिल्ली सरकार की ओर से आज 14 अगस्त 2022 को शाम 5 बजे हर हाथ तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही आज शाम 5 बजे तिरंगे के साथ राष्ट्रगान भी होगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद आज त्यागराज स्टेडियम में आयोजित हर हाथ तिरंगा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, उनके साथ दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत अन्य लोग मौजूद रहेंगे।

100 जगह शामिल होंगे सीएम केजरीवाल
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कुछ दिन पहले दिल्लीवालों से 14 अगस्त 2022 के शाम 5 बजे हाथ में तिरंगा लेकर राष्ट्रगान की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि दिल्लीभर में 100 जगह कार्यक्रम भी होंगे, वह खुद भी इसमें शिरकत करेंगे। त्यागराज स्टेडियम के अलावा सभी विधानसभा में विधायकों की मौजूदगी में ये कार्यक्रम होंगे, इसके अलावा दिल्ली सरकार दिल्लीभर में 25 लाख तिरंगा भी बांटी है। स्कूलों में बच्चों को भी तिरंगे का वितरण किया गया है।

अपने घर पर तिरंगा जरूर लगाएं- केजरीवाल
ध्यान रहे कि केजरीवाल ने 13 अगस्त 2022 को ट्वीट करके कहा था कि तिरंगा हमारी आन है, तिरंगा हमारी बान है, तिरंगा हमारी शान है, तिरंगा हमारी जान है, आज से हर घर तिरंगा अभियान शुरू हो रहा है, आप भी गर्व से अपने घर पर तिरंगा जरूर लगाएं।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In नोएडा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

PM मोदी का बड़ा बयान, कहा- ‘मैं किसी को डराने या चकमा देने के लिए फैसले नहीं लेता, मैं देश के पूरे विकास के लिए फैसले लेता हूं’

इंडियन इकोनॉमी पर बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘जहां तक 2047 विजन …