महीनों से जंजीर में कैद महिला को दिल्ली महिला आयोग ने मुक्त कराया…जानिए पूरी घटना

दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके से आज एक शर्मनाक घटना सामने आई है। त्रिलोकपुरी के एक घर में एक आदमी ने अपनी पत्नी को महीनों से जंजीरों से बांधकर रखा था। 32 वर्षीय महिला को इतनी बुरी तरह से मारा-पीटा और टॉर्चर किया कि उसका मानसिक स्वास्थ्य भी बिगड़ गया है। इसकी जानकारी मिलने पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने आयोग की अन्य सदस्यों के साथ महिला के घर पहुंची और उसे छुड़ाया।

कैद महिला को दिल्ली महिला आयोग ने छुड़ाया

दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके से आज एक शर्मनाक घटना सामने आई है। त्रिलोकपुरी के एक घर में एक आदमी ने अपनी पत्नी को महीनों से जंजीरों से बांधकर रखा था। 32 वर्षीय महिला को इतनी बुरी तरह से मारा-पीटा और टॉर्चर किया कि उसका मानसिक स्वास्थ्य भी बिगड़ गया है। इसकी जानकारी मिलने पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने आयोग की अन्य सदस्यों के साथ महिला के घर पहुंची और उसे छुड़ाया। स्वाति मालीवाल ने जानकारी दी है कि उन्होंने अपनी टीम के साथ महिला को बचाया और उसका इलाज करवा रही हैं। इसके साथ ही दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस में महिला के पति के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवा दी है।

ऐसी घटनाओं से दिल टूट जाता है- मालीवाल

स्वाति मालीवाल ने इस घटना का पूरा वीडियो भी ट्वीट किया है तथा लिखा है कि दिल्ली के त्रिलोकपुरी के घर में एक आदमी ने अपनी पत्नी को महीनों से जंजीरों से बांधकर रखा था। महिला को इतनी बुरी तरह से मारा पीटा और टॉर्चर किया गया कि उसका मानसिक स्वास्थ्य भी बिगड़ गया, अभी अपनी टीम के साथ महिला को छुड़ाया है, फिलहाल उसका ट्रीटमेंट और एफआईआर करवा रहे हैं, ऐसी घटनाओं से दिल टूट जाता है।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In नोएडा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

PM मोदी बिहार से लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज करेंगे, पश्चिम चंपारण के बेतिया में 13 जनवरी को पहली रैली करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत बिहार से कर सकते हैं। न्यूज ए…