दिल्ली में डेंगू के मामलों ने फिर पकड़ी रफ्तार, पिछले एक हफ्ते में 100 से ज्यादा लोग संक्रमित

देश की राजधानी दिल्ली में डेंगू (Dengue) के मामलों ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है। दिल्ली में पिछले एक सप्ताह के अंदर 100 से अधिक लोग डेंगू बीमारी से संक्रमित पाए गए हैं।

इस साल अब तक करीब नए 400 मामले
दिल्ली में डेंगू के मामलों में वृद्धि दर्ज की गयी है और पिछले एक सप्ताह में 100 से अधिक लोग संक्रमित पाए गए हैं, जिससे शहर में मच्छर जनित रोग के मामलों की संख्या इस साल अब तक 400 के करीब पहुंच गयी है। दिल्ली नगर निगम की आज 19 सितंबर 2022 को जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस महीने अकेले 17 सितंबर 2022 तक डेंगू के दिल्ली में 152 मामले आए हैं, जबकि 9 सितंबर 2022 तक डेंगू के 295 मामले दर्ज किए गए थे।

एक हफ्ते में डेंगू के 101 नए मामले दर्ज
रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले एक सप्ताह में डेंगू के 101 नए मामले दर्ज किए गए। इस साल 17 सितंबर तक आए 396 मामलों में से 75 मामले अगस्त 2022 में दर्ज किए गए। इस बीमारी के कारण इस साल अभी तक किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। डेंगू के मामले आमतौर पर जुलाई और नवंबर के बीच आते हैं और कई बार दिसंबर तक भी इसके मामले आते हैं।

जन जागरूकता अभियान हुआ तेज
दिल्ली नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि इस साल मच्छरों के प्रजनन के लिए अनुकूल मौसम परिस्थितियां होने के कारण सामान्य समय से पहले ही डेंगू के मामले दर्ज किए गए। दरअसल, दिल्ली में पिछले साल यानि 2021 में डेंगू के 9613 मामले दर्ज किए गए थे, जो 2015 के बाद से मच्छर जनित बीमारी के सबसे अधिक मामले थे, इसके साथ ही पिछले साल 23 मरीजों की मौत हुई थी, जो 2016 के बाद से सबसे अधिक है। वहीं, अगर दिल्ली में साल भर में डेंगू के मामलों की बात करें तो सबसे अधिक केस पिछले साल यानि 2021 में रिकॉर्ड 9613 दर्ज हुए थे, इसके बाद फिर साल 2020 में 1072, साल 2019 में 2036, साल 2018 में 2798 और साल 2017 में 4726 मामले दर्ज किए गए थे। दिल्ली नगर निगम ने दिल्ली में डेंगू के बढ़ते मामलों को देख कर जन जागरूकता अभियान तेज कर दिया है, इसके साथ ही घरों में मच्छर रोधी दवा का छिड़काव भी किया जा रहा है।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In नोएडा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

PM मोदी बिहार से लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज करेंगे, पश्चिम चंपारण के बेतिया में 13 जनवरी को पहली रैली करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत बिहार से कर सकते हैं। न्यूज ए…