Farmer Movement: दिल्ली के सिंघु, टिकरी व गाजीपुर बॉर्डर पर आज रात 12 बजे तक इंटरनेट सेवा बंद

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली के सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर आज रात 12 बजे तक इंटरनेट सेवाओं को एक बार फिर बंद करने का आदेश दिया है। ध्यान रहे कि नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर पिछले साल 26 नवंबर से आंदोलन कर रहे हैं।

सिंघु, टिकरी व गाजीपुर बॉर्डर पर इंटरनेट बंद
हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र समेत देश के अधिकतर राज्यों में आज 6 फरवरी को किसान संगठनों द्वारा दोपहर 12 बजे से दोपहर 3 बजे तक 3 घंटे तक चक्का जाम किया गया था। किसानों द्वारा किए गए चक्का जाम का असर देश के कई राज्यों में देखने को मिला। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर समेत इन तीनों बॉर्डरों से सटे इलाकों में आज रात 12 बजे तक इंटरनेट सेवाओं को बंद करने का आदेश दिया है। केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला के अनुमोदन के बाद यह फैसला लिया गया है।

दिल्ली में चक्का जाम को लेकर पुलिस अलर्ट थी
दिल्ली में आज के चक्का जाम को लेकर दिल्ली पुलिस पूरी तरह से अलर्ट थी। दिल्ली पुलिस के पीआरओ ने बताया कि जहां से भी हमारे पास इनपुट आया कि कुछ समूह या लोग चक्का जाम के दौरान कुछ छिटपुट घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं, तो उसके लिए पहले से ही दिल्ली पुलिस ने उन जगहों पर खास इंतजाम किए गए थे। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, कुछ प्रदर्शनकारी शहीदी पार्क पहुंचे हुए थे, पर वहां से प्रदर्शनकारियों को हटा दिया गया। चक्का जाम के दौरान दिल्ली के कुछ मेट्रो स्टेशनों को ऐहतियातन बंद कर दिया गया था।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In नोएडा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

PM मोदी बिहार से लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज करेंगे, पश्चिम चंपारण के बेतिया में 13 जनवरी को पहली रैली करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत बिहार से कर सकते हैं। न्यूज ए…