दिल्ली में मजदूर महिला से गैंग रेप, चारों आरोपी गिरफ्तार

देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। दिल्ली के सरोजनी नगर इलाके में निर्माणाधीन इमारत में 25 अगस्त को देर रात 20 वर्षीय महिला श्रमिक से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। दिल्ली पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

मजदूर महिला से सामूहिक दुष्कर्म

देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। दिल्ली के सरोजनी नगर इलाके में निर्माणाधीन इमारत में 25 अगस्त को देर रात 20 वर्षीय महिला श्रमिक से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। दिल्ली पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता झारखंड की रहने वाली है और 2 साल पहले दिल्ली में मजदूरी करने के लिए आई थी, वह इन दिनों नेताजी सुभाष नगर स्थित कॉलेज में बन रही इमारत में काम कर रही थी। साथ ही पीड़िता इमारत परिसर में ही झुग्गी बनाकर रहती थी।

अदालत ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया

बताया जा रहा है कि रात को वह अपनी झुग्गी में सो रही थी, तभी निर्माणाधीन इमारत का काम देख रहा अजय मुनीम अपने साथियों सरफराज, सोफी शेख और मैदुर खान के साथ पीड़िता की झोपड़ी में घुसा, फिर उन्होंने चाकू की नोक पर पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता ने 26 अगस्त को सुबह सरोजनी नगर थाने में अपने साथ हुए वारदात की जानकारी दी, जिसके आधार पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म एवं धमकाने के लिए एफआईआर दर्ज कर लिया, इसके साथ ही भागने की तैयारी कर रहे चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद में चारों आरोपियों को अदालत ने जेल भेज दिया।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In नोएडा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

PM मोदी बिहार से लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज करेंगे, पश्चिम चंपारण के बेतिया में 13 जनवरी को पहली रैली करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत बिहार से कर सकते हैं। न्यूज ए…