दिल्ली सरकार के हैप्पीनेस उत्सव में CM केजरीवाल ने कहा- ‘शिक्षा पर खर्च नहीं, इन्वेस्टमेंट किया’

देश की राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के हैप्पीनेस उत्सव के दौरान आज एक बड़ा बयान दिया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में हम शिक्षा पर खर्च नहीं बल्कि इन्वेस्टमेंट किया है।

शिक्षा पर 90 हजार करोड़ खर्च कर चुके- केजरीवाल
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में आज 29 जुलाई 2022 को हैप्पीनेस उत्सव कार्यक्रम का आखिरी दिन था, इस दिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम के अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हैप्पीनेस क्लास चलाते हुए 4 साल पूरे हो गए हैं, शुरू में जब हमारी सरकार बनी थी तब सरकारी स्कूलों की खराब हालत थी, हमने सबसे पहले इंफ्रास्ट्रक्चर को ठीक किया गया, सिक्योरिटी ठीक की, पीने का पानी उपलब्ध कराया। उन्होंने कहा कि हम शिक्षा पर 90 हजार करोड़ रुपए खर्च कर चुके हैं, ये खर्चा नहीं, इन्वेस्टमेंट है, पिछले साल 12वीं के 99.7 फीसदी नतीजे आए जो इतिहास है आज तक का।

बच्चों को 3 चीजों के लिए तैयार करना है- केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बच्चों को 3 चीजों के लिए तैयार करना है, पहला उनको अच्छा इंसान बनाना है, दूसरा कट्टर देश भक्त होना चाहिए और तीसरा शिक्षा के बाद वो अपना पेट पालने लायक होना चाहिए, इन तीनों चीजों को ध्यान में रख कर हैप्पीनेस क्लास (Happiness Clases) का करिकुलम बनाया गया। उन्होंने कहा कि बच्चा अंदर से खुश होगा तो अच्छा इंसान भी बनेगा।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In नोएडा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

PM मोदी बिहार से लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज करेंगे, पश्चिम चंपारण के बेतिया में 13 जनवरी को पहली रैली करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत बिहार से कर सकते हैं। न्यूज ए…