MCD Election 2022: ‘आप’ ने जारी किया अपना घोषणापत्र, CM केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को दी 10 गारंटी

दिल्ली नगर निगम 2022 चुनाव के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज आम आदमी पार्टी (आप) का घोषणापत्र जारी कर दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी (MCD) के लिए 10 गारंटी दी हैं। दरअसल, दिल्ली के 250 वार्ड वाले नगर निगम के लिए 4 दिसंबर 2022 को चुनाव होगा और मतों की गिनती 7 दिसंबर 2022 को होगी।

CM केजरीवाल ने दी 10 गारंटी
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनावों के लिए आज 11 नवंबर 2022 को ‘आप’ का घोषणापत्र जारी कर दिया। सीएम केजरीवाल ने ‘आप’ मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एमसीडी के लिए ‘केजरीवाल की 10 गारंटी’ दी है। केजरीवाल ने 4 दिसंबर को होने वाले एमसीडी चुनावों के लिए ‘आप’ की 10 गारंटियों की घोषणा की, जिसमें दिल्ली में तीनों लैंडफिल साइटों को साफ करना, नगर निगम में भ्रष्टाचार खत्म करना और निगम कर्मियों को समय पर सैलरी का भुगतान जैसी गारंटियां शामिल है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने एमसीडी में अपने 15 साल के कार्यकाल में कुछ नहीं किया, जबकि ‘आप’ हमेशा अपने वादों को पूरा करती है। केजरीवाल ने दावा किया कि भाजपा दिल्ली नगर निगम चुनाव में 20 से अधिक सीटें नहीं जीतेगी। ध्यान रहे कि दिल्ली के 250 वार्ड वाले निगम के लिए 4 दिसंबर 2022 को चुनाव होगा और मतों की गिनती 7 दिसंबर 2022 को होगी।

AAP की 10 गारंटी
1. दिल्ली को साफ और सुंदर बनाएंगे और कूड़े के पहाड़ खत्म करेंगे। कोई भी नया कूड़े का पहाड़ नहीं बनने देंगे।
2. वसूली व्यवस्था को बंद करेंगे। एमसीडी को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएंगे। अवैध निर्माणों को पैनल्टी लेकर नियमित करेंगे।
3. पार्किंग की समस्या का समाधान करेंगे।
4. सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं की समस्या का समाधान करेंगे।
5. दिल्ली में सड़कें-गलियां बेहतर बनाएंगे।
6. दिल्ली नगर निगम के सभी अस्पतालों और डिस्पेंसरियों की हालत सुधारेंगे।
7. दिल्ली नगर निगम के सभी पार्कों को संवारेंगे और दिल्ली को पार्कों की राजधानी बनाएंगे।
8. कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा और समय पर सैलरी देंगे।
9. व्यापारियों के लिए लाइसेंसिंग प्रक्रिया आसान करेंगे। इंस्पेक्टर राज भी खत्म करेंगे और भी समस्याओं से मुक्ति दिलाएंगे।
10. रेहड़ी-पटरी वालों की समस्या का समाधान करने के लिए वेंडिंग जोन बनाकर लाइसेंस देंगे।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In नोएडा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

PM मोदी बिहार से लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज करेंगे, पश्चिम चंपारण के बेतिया में 13 जनवरी को पहली रैली करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत बिहार से कर सकते हैं। न्यूज ए…