हाथरस की बेटी के लिए प्रार्थना सभा में शामिल हुईं प्रियंका गांधी

हाथरस गैंगरेप केस की शिकार लड़की को लेकर आज 2 अक्टूबर को दिल्ली के महर्षि वाल्मीकि मंदिर में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस प्रार्थना सभा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई कांग्रेसी नेता शामिल हुए।

प्रियंका ने पीड़िता की आत्मा की शांति के लिए दुआ की
इस प्रार्थना सभा में वाल्मीकि समाज के बड़ी संख्या में लोग भी पहुंचे। इन सभी ने हाथरस पीड़िता की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। समाचार एजेंसी एएनआई की तरफ से जारी तस्वीरों के मुताबिक, यहां पर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं किया गया, जबकि कई कई लोग मास्क भी ठीक से नहीं लगाए थे। प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं की भीड़ थी। प्रियंका गांधी ने महर्षि वाल्मीकि का दर्शन किया और पीड़िता की आत्मा की शांति के लिए दुआ की।

रात में अंतिम संस्कार करने की परंपरा नहीं- प्रियंका
प्रार्थना सभा में शामिल होने के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि हम अन्याय के खिलाफ लड़ाई करेंगे, हमें इसके खिलाफ राजनीतिक लड़ाई तेज करनी होगी। प्रार्थना सभा के दौरान प्रियंका के साथ दूसरे कांग्रेस के नेताओं ने हाथरस की बेटी के लिए 2 मिनट का मौन रखा। पीड़िता के शव का रात में अंतिम संस्कार कराए जाने पर नाराजगी जताते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि रात में अंतिम संस्कार करने की परंपरा नहीं है, आखिर परिवार को अंतिम संस्कार करने क्यों नहीं दिया गया।

प्रियंका के साथ अनिल चौधरी-राजीव शुक्ला मौजूद थे
इस प्रार्थना सभा में प्रियंका गांधी के साथ दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी भी इस प्रार्थना सभा में मौजूद थे, साथ ही इस प्रार्थना सभा में कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला, प्रमोद तिवारी और पीएल पुनिया भी मौजूद रहे। इस प्रार्थना सभा का आयोजन दिल्ली महिला कांग्रेस की ओर से करवाया गया, जहां पर हाथरस की निर्भया के लिए एक बार न्याय की अपील की गई।

राहुल-प्रियंका पर नोएडा पुलिस ने FIR दर्ज किया
ध्यान रहे कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी कल 1 अक्टूबर को दिल्ली से हाथरस के लिए मार्च निकालना चाहते थे, लेकिन नोएडा के पास ही उन्हें रोक लिया गया, नोएडा पुलिस ने दोनों नेताओं को गिरफ्तार किया और एफआईआर भी दर्ज कर ली। इसके बाद प्रियंका गांधी की ओर से लगातार ट्विट के जरिए यूपी की सरकार पर सवाल दागे जा रहे हैं और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का इस्तीफा मांगा जा रहा है।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In नोएडा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

PM मोदी बिहार से लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज करेंगे, पश्चिम चंपारण के बेतिया में 13 जनवरी को पहली रैली करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत बिहार से कर सकते हैं। न्यूज ए…