बिहार में सम्राट युग की शुरुआत, बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव को बनाया गया उप मुख्यमंत्री

भारतीय जनता पार्टी के सियासी सफर में बुधवार 15 अप्रैल 2026 को एक सुनहरा अध्याय जुड़ गया है। बिहार में पहली बार भाजपा के मुख्यमंत्री की शपथ हुई। भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वहीं, सम्राट सरकार में जदयू के विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव को बिहार का नया उप मुख्यमंत्री बनाया गया है।

सम्राट चौधरी ने पद और गोपनीयता की शपथ ली
भारतीय जनता पार्टी के नेता सम्राट चौधरी बुधवार 15 अप्रैल 2026 को बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बन गए। उन्होंने ईश्वर के नाम पर शपथ ली। राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने सम्राट चौधरी को बिहार लोक भवन में सुबह 11 बजे पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार का स्थान लिया है। इसके साथ ही भाजपा के सियासी सफर में बुधवार को एक सुनहरा अध्याय जुड़ गया, बिहार में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री बन गया। वहीं, बिहार की नई सरकार में जदयू से विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव को भी राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने मंत्री पद की शपथ दिलाई। विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव को बिहार का उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार मौजूद रहे।

मोदी और नीतीश के विकास मॉडल पर काम करूंगा- सम्राट
मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचे, जहां मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत के नेतृत्व में अधिकारियों ने उनका स्वागत किया, जिसके बाद उन्होंने विधिवत रूप से राज्य की कमान संभाली। जिम्मेदारी संभालते ही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शासन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बड़ी बैठक की। इस बैठक में उन्होंने विकास कार्यों की गति तेज करने और कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता देने की बात कही। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपना पहला बयान देते हुए कहा कि वे आज से ही काम शुरू कर रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बिहार के लोगों को संतुष्ट रखा जाएगा और राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के विकास मॉडल पर काम किया जाएगा।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

CM नीतीश कुमार का बेगूसराय और शेखपुरा को बड़ा तोहफा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को ‘समृद्धि यात्रा’ के दौरान बेगूसराय और शेखपुरा का दौ…