विधानसभा चुनाव, 2021: पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुदुचेरी में चुनाव की तारीखों का ऐलान

भारत निर्वाचन आयोग ने आज पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुदुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इन चार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में मतदान 27 मार्च से 29 अप्रैल, 2021 के बीच होगा।

पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में होगा मतदान
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने आज 26 फरवरी को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुदुचेरी में विधान चुनाव का ऐलान करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में सर्वाधिक 8 चरणों में मतदान होगा तो असम में 3 चरण में वोटिंग होगी, वहीं केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में एक चरण में ही वोटिंग होगी। इन चार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में 27 मार्च से 29 अप्रैल, 2021 के बीच अलग-अलग चरणों में मतदान संपन्न होगा। चारों राज्यों तथा केंद्र शासित पुदुचेरी में मतगणना 2 मई, 2021 को होगी। चुनावों के ऐलान के साथ ही सभी चार चुनावी राज्यों और पुदुचेरी में आचार संहिता लागू हो गई।

824 विधानसभा क्षेत्रों में होगा मतदान
सुनील अरोड़ा ने चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए कहा कि चार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी को मिलाकर कुल 824 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा और इस दौरान कुल 18.68 करोड़ मतदाता 2.7 लाख मतदान केंद्रों पर मतदान करने के पात्र होंगे। पश्चिम बंगाल में 27 मार्च से 29 अप्रैल, 2021 के बीच 8 चरणों में, जबकि असम में 27 मार्च से 6 अप्रैल, 2021 के बीच 3 चरणों में मतदान संपन्न होगा, तमिलनाडु, केरल और पुदुचेरी में एक चरण में 6 अप्रैल, 2021 को मतदान होगा।

चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष होंगे- सुनील अरोड़ा
सुनील अरोड़ा ने विधानसभा चुनावों का ऐलान करते हुए भरोसा दिया कि चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष होंगे, साथ ही सुरक्षा के भी पर्याप्त बंदोबस्त किए गए हैं। सुनील अरोड़ा ने कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए उठाए गए जरूरी एहतियाती कदमों की भी जानकारी दी, इसमें वोटरों के लिए मास्क जरूरी होगा, साथ ही सभी राज्यों में पुख्ता सुरक्षा इंतजामों को लेकर विशेष पुलिस पर्यवेक्षकों की भी तैनाती की गई है। हालांकि, पश्चिम बंगाल में ऐसे दो पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं, जरूरत पड़ने पर आयोग ने इनकी संख्या बढ़ाने की भी बात कही है।

सभी राज्यों के लिए स्पेशल पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त
सुनील अरोड़ा ने बताया कि सभी राज्यों के लिए स्पेशल पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं, त्योहार के दिन मतदान नहीं होगा, इसके अलावा परीक्षा के दिन भी वोटिंग नहीं होगी। सुनील अरोड़ा ने इस बात की भी जानकारी दी कि वो अपने कार्यकाल में आखिरी बार चुनावी तारीखों का ऐलान कर रहे हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा द्वारा चुनावों का ऐलान करते वक्त उनके सहयोगी चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा और राजीव कुमार भी मौजूद थे।

चुनावों के दौरान केंद्रीय बलों की तैनाती होगी
सुनील अरोड़ा ने कहा कि वैक्सीनेशन से चुनाव के लिए अनुकूल माहौल बना है और चुनाव ड्यूटी पर तैनात सभी लोगों को वैक्सीनेशन अभियान के लिए अग्रिम मोर्चे का कर्मी घोषित किया गया है, चुनावों के दौरान आवश्यक केंद्रीय बलों की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। ध्यान रहे कि पश्चिम बंगाल में कुल 294 विधानसभा सीट है, जबकि असम कुल 126 विधानसभा सीट है। तमिलनाडु में कुल 234 विधानसभा सीट है, जबकि केरल में कुल 140 विधानसभा सीट है। केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में कुल 30 विधासभा सीट है।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आदेश में ‘संभल मस्जिद’ की जगह ‘विवादित ढांचा’ लिखा

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मंगलवार को संभल के शाही जामा मस्जिद से जुड़ी याचिका पर सुनवाई कीR…