CM नीतीश कुमार का बेगूसराय और शेखपुरा को बड़ा तोहफा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को ‘समृद्धि यात्रा’ के दौरान बेगूसराय और शेखपुरा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बेगूसराय के लिए 274 करोड़ रुपये की 400 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन, जबकि शेखपुरा के लिए 206 करोड़ रुपये की 316 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री का बेगूसराय और शेखपुरा का दौरा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को अपनी ‘समृद्धि यात्रा’ के तीसरे चरण के पांचवे व अंतिम दिन बेगूसराय और शेखपुरा पहुंचे, जहां उन्होंने बेगूसराय जिला के लिए 274 करोड़ रुपये की 400 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन, जबकि शेखपुरा जिला के लिए 206 करोड़ रुपये की 316 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेगूसराय और शेखपुरा दौरा के दौरान दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा और मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद रहे।

समृद्धि यात्रा’ के दौरान निशांत के पक्ष में लगे नारे
बेगूसराय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ के आखिरी दिन एक अलग ही सियासी माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान अचानक भीड़ में से बिहार का का सीएम कौसा है, निशांत कुमार जौसा हो का नाका गूंजने लगा। नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी मंच की ओर चल के जा रहे थे और लोग लगातार यह नारा लगा रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन करते रहे और मुस्कुराते हुए भीड़ की ओर देखते नजर आए। हालांकि, इस पूरी ‘समृद्धि यात्रा’ में सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार एक साथ मंच पर नजर आए। कई जगहों पर दोनों नेताओं की अलग केमिस्ट्री भी देखने को मिली। सम्राट चौधरी मंच पर हाथ जोड़कर खड़े रहते थे, जबकि नीतीश कुमार उनके कंधे पर हाथ रखकर जनता का अभिवादन स्वीकार करते दिखे। इस दृश्य को लेकर भी राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। चर्चा यह चल रही है कि क्या इस यात्रा के दौरान किसी तरह का राजनीतिक संकेत दिया गया है। बेगूसराय में अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने करीब दो दशक के शासनकाल की उपलब्धियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था, सड़क, परिवहन और बिजली के क्षेत्र में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि आगे भी वे बिहार की राजनीति से जुड़े रहेंगे और आने वाली सरकार को मार्गदर्शन देते रहेंगे।

अब बिहार बहुत आगे बढ़ेगा- नीतीश
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शेखपुरा में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि अब बिहार बहुत आगे बढ़ेगा और देश के विकसित राज्यों में शामिल होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपके लिए तो और काम किए हैं, पहले वालों ने बहुत गड़बड़ किए थे, अब कितना अच्छा काम हो रहा है और सब कुछ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ‘सात निश्चय-3’ के तहत अगले 5 वर्षों में युवाओं को एक करोड़ रोजगार और नौकरियां देने का लक्ष्य लेकर काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘समृद्ध उद्योग, सशक्त बिहार’ की अवधारणा के साथ उद्योग और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने की दिशा में व्यापक योजनाएं तैयार की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से बिहार जल्द ही देश के सबसे विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल हो जाएगा।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

सैयद अता हसनैन बने बिहार के 43वें राज्यपाल, जस्टिस संगम साहू ने दिलाई शपथ

लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने बिहार के 43वें राज्यपाल बने। पटना स्थित लो…