सीएम नीतीश का बड़ा बयान, कहा- उन लोगों को वोट मत दीजिएगा, हम लोगों को जिताइए, विकास के काम होते रहेंगे

बिहार में चुनावी सभा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उन्हें वोट मत दीजिएगा, हम लोगों को जिताइए, विकास के काम लगातार होते रहेंगे। बिहार में किसी भी प्रकार के डर या भय का वातावरण नहीं है।

नीतीश ने लोगों को जंगलराज की याद दिलाई
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को सारण के मांझी और मकेर में एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में सभा की। मुख्यमंत्री ने जनता से मांझी से जदयू प्रत्याशी रणधीर सिंह और एकमा से जदयू प्रत्याशी बाहुबली मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह को जिताने की अपील की। मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में लोगों को जंगलराज की याद दिलाते हुए कहा कि ‘आप सब जानते हैं जब 2005 में हम लोगों की सरकार बनी, तब से हम लोग विकास के काम में लगे हुए हैं, उसके पहले क्या स्थिति थी। पहले के हालात बहुत बुरे थे, लोग शाम के बाद घर से नहीं निकलते थे। शाम में लोग घर में बंद रहते थे। पहले वालों ने कोई काम नहीं किया। उन्हें वोट मत दीजिएगा। हम लोगों को जिताइए, विकास के काम लगातार होते रहेंगे।’ उन्होंने कहा कि बिहार के विकास का काम हो रहा है, किसी भी प्रकार के डर या भय का वातावरण नहीं है। प्रेम और भाईचारे का माहौल है। पहले हिंदू-मुस्लिम का झगड़ा होता था, मंदिरों की घेराबंदी कर दी गई। पहले वाले सरकार ने कुछ नहीं किया।

20 वर्षों से विकास के काम में लगे हैं- नीतीश
नीतीश कुमार ने कहा कि हम लोगों ने रोजगार और शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया, नौकरी दी और बहाली की, लड़के और लड़कियों के लिए साइकिल और पोशाक योजना चलाई, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया गया, पहले स्वास्थ्य सेवा बहुत खराब थी। पहले बहुत बुरा हाल था, लोग शाम के बाद घर से बाहर नहीं निकलते थे। पहले इलाज का कोई पूरा इंतजाम नहीं था। सड़कें बहुत कम थीं, जो थीं उनका बुरा हाल था। उन्होंने कहा कि 24 नवंबर 2005 को हम लोगों की सरकार बनी थी और तब से राज्य में कानून का राज है, हम लगातार 20 वर्षों से विकास के काम में लगे हुए हैं, आपको याद होना चाहिए, याद है ना पहले क्या स्थिति थी।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

तेजस्वी यादव महागठबंधन के सीएम फेस घोषित, मुकेश सहनी होंगे डिप्टी सीएम फेस

महागठबंधन ने बिहार चुनाव में वोटिंग से पहले राजद नेता तेजस्वी यादव को सीएम फेस और वीआईपी क…