डॉ. वी अनंत नागेश्वरन बने नए मुख्य आर्थिक सलाहकार

केंद्र की मोदी सरकार ने डॉ. वेंकटरमण अनंत नागेश्वरन को भारत सरकार का नया मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया है। डॉ. अनंत नागेश्वरन मुख्य आर्थिक सलाहकार के पद पर केवी सुब्रमण्यम का स्थान लिया है।

वी नागेश्वरन बने देश के नए मुख्य आर्थिक सलाहकार
केंद्र सरकार ने आज 28 जनवरी को डॉ. वी अनंत नागेश्वरन को देश का नया मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया है। केंद्र सरकार क यह कदम 1 फरवरी 2022 को केंद्रीय बजट पेश होने से कुछ दिन पहले आया है। डॉ. नागेश्वरन ने भारत और सिंगापुर में कई बिजनेस स्कूलों और प्रबंधन संस्थानों में पढ़ाया है और बड़े पैमाने पर उनके लेख प्रकाशित भी हुए हैं, उन्होंने एक शिक्षक, सलाहकार और लेखक के रूप में भी काम किया है।

नागेश्वरन पीएम के आर्थिक सलाहकार परिषद में भी थे
डॉ. नागेश्वरन आईएफएमआर ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस के डीन और Krea विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के विशिष्ट विजिटिंग प्रोफेसर थे। डॉ. नागेश्वरन साल 2019 से 2021 तक भारत के प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद के अंशकालिक सदस्य भी रहे हैं, उन्होंने भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद से प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा और मैसाचुसेट्स विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की डिग्री प्राप्त की है।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आदेश में ‘संभल मस्जिद’ की जगह ‘विवादित ढांचा’ लिखा

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मंगलवार को संभल के शाही जामा मस्जिद से जुड़ी याचिका पर सुनवाई कीR…