मशहूर बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से बीमार थे ‘ही-मैन’

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से पूरी सिनेमा इंडस्ट्री में शोक की लहर है। धर्मेंद्र लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

धर्मेंद्र दोपहर 1.10 बजे अंतिम सांस ली
अभिनेता धर्मेंद्र का आज सोमवार को दोपहर 1 बजकर 10 मिनट में निधन हो गया है। न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने यह जानकारी दी है। 89 साल के धर्मेंद्र ने मुंबई स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली। इससे पहले भी 11 नवंबर को धर्मेंद्र के निधन की खबरें थीं, तब हेमा मालिनी और ईशा देओल ने इन खबरों को खारिज करते हुए नाराजगी जाहिर की थी। धर्मेंद्र को 10 नवंबर को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। धर्मेंद्र 2 दिनों तक वैंटिलेटर पर थे, जिसके बाद 12 नवंबर को उन्हें डिस्चार्ज किया गया था।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

नीतीश कुमार ने 10वीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बने डिप्टी सीएम

नीतीश कुमार रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने मुख्य…