
बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई सरकार की गठन के 84 दिनों के बाद आज 9 फरवरी को कैबिनेट का विस्तार किया गया है। कैबिनेट विस्तार के बाद अब नीतीश कैबिनेट में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा कुल 30 मंत्री हो गए हैं।
17 नए मंत्रियों ने ली शपथ
बिहार की राजधानी पटना स्थित राजभवन के राजेद्र मंडपम में आज आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा और जदयू के कुल 17 नेताओं को बिहार के राज्यपाल फागु चौहान मंत्री ने पद की शपथ दिलाई। आज शपथ लेने वाले 17 मंत्रियों में 9 भाजपा कोटे से हैं, जबकि 8 मंत्री जदयू से बने हैं, इसके साथ ही अब नीतीश कैबिनेट में भाजपा के कुल 16, जदयू के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा 12, वीआईपी के 1 तथा हम के 1 मंत्री हो गए हैं।
CM नीतीश ने नए मंत्रियों को बधाई दी
कैबिनेट विस्तार के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमारी कोशिश होती है कि लगभग सभी क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व हो, मैं सभी नए मंत्रियों को बधाई देता हूं, सबसे यही आग्रह करूंगा कि वे पूरी निष्ठा के साथ बिहार की सेवा करें, अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
आज शपथ लेने वाले मंत्रियों का नाम
1. शाहनवाज हुसैन- भाजपा।
2. श्रवण कुमार– जदयू।
3. मदन सहनी- जदयू।
4. प्रमोद कुमार- भाजपा।
5. संजय झा- जदयू।
6. लेशी सिंह- जदयू।
7. सम्राट चौधरी- भाजपा।
8. नीरज सिंह बबलू- भाजपा।
9. सुभाष सिंह- भाजपा।
10. नितिन नवीन- भाजपा।
11. सुमित कुमार सिंह- निर्दलीय।
12. सुनील कुमार- जदयू।
13. नारायण प्रसाद- भाजपा।
14. जयंत राज- जदयू।
15. आलोक रंजन झा- भाजपा।
16. जमा खान- जदयू।
17. जनक राम- भाजपा।
विभाग समेत कैबिनेट की सूची
1. नीतीश कुमार (मुख्यमंत्री)- सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन व ऐसे सभी विभाग जो किसी को आवंटित नहीं हैं।
2. तारकिशोर प्रसाद (उप मुख्यमंत्री)- वित्त, वाणिज्य कर, नगर विकास एवं आवास विभाग।
3. रेणु देवी (उप मुख्यमंत्री)- आपदा प्रबंधन, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण।
4. विजय कुमार चौधरी- शिक्षा, संसदीय कार्य।
5. बिजेंद्र प्रसाद यादव- ऊर्जा, योजना एवं विकास।
6. अशोक चौधरी- भवन निर्माण।
7. शीला कुमारी- परिवहन।
8. संतोष कुमार सुमन- लघु जल संसाधन, अनुसूचित जाति, जनजाति कल्याण।
9. मुकेश सहनी- पशु एवं मत्स्य संसाधन।
10. मंगल पांडेय- स्वास्थ्य।
11. अमरेंद्र प्रताप सिंह- कृषि।
12. डॉ रामप्रीत पासवान- लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण।
13. जीवेश कुमार- श्रम संसाधन, सूचना प्रौद्योगिकी।
14. रामसूरत राय- राजस्व एवं भूमि सुधार।
15. सैयद शाहनवाज हुसैन- उद्योग।
16. श्रवण कुमार- ग्रामीण विकास।
17. मदन सहनी- समाज कल्याण।
18. प्रमोद कुमार- गन्ना उद्योग, विधि।
19. संजय कुमार झा- जल संसाधन, सूचना एवं जनसंपर्क।
20. लेशी सिंह- खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण।
21. सम्राट चौधरी- पंचायती राज।
22 नीरज कुमार सिंह- पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन।
23. सुभाष सिंह- सहकारिता।
24. नितिन नवीन- पथ निर्माण।
25. सुमित कुमार सिंह- विज्ञान एवं प्रावैधिकी।
26. सुनील कुमार- मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन।
27. जयंत राज- ग्रामीण कार्य।
28. आलोक रंजन- कला, संस्कृति एवं युवा विभाग।
29. मोहम्मद जमा खान- अल्पसंख्यक कल्याण।
30. नारायण प्रसाद- पर्यटन।
31. जनक राम- खान एवं भूतत्व।