ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आरएसएस की प्रमुख जनगोष्ठी संपन्न

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा अपने शताब्दी वर्ष (2025–26) के उपलक्ष्य में आयोजित ‘प्रमुख जनगोष्ठी’ श्रृंखला के अंतर्गत रविवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर 12 के समीप भनोता क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण जनगोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस गोष्ठी का उद्देश्य समाज के प्रबुद्ध वर्गों के साथ संवाद स्थापित कर सामाजिक समरसता, हिंदुत्व और ‘पंच परिवर्तन’—पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य, स्वदेशी और सामाजिक जागरूकता—के माध्यम से राष्ट्र निर्माण पर विचार-विमर्श करना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम के अध्यक्ष समाजसेवी श्री योगेश भाटी, श्री विजय गोयल जी (प्रांत संपर्क प्रमुख, मेरठ), श्री चिरंजीव जी (विभाग प्रचारक, नोएडा विभाग) ने दीप प्रज्ज्वलन से की।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्री विजय गोयल जी ने संघ के शताब्दी वर्ष की दृष्टि से पंच परिवर्तन के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि यदि जनसामान्य इन पांच बातों को अपने जीवन में अपनाए, तो देश और समाज एक सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने संघ के प्रथम संघचालक डॉ केशवराव बलिराम हेडगेवार जी ने किस प्रकार संघ की स्थापना की और उनके अथक योगदान के बारे में बताया।

नोएडा के विभाग प्रचारक श्री चिरंजीव जी ने संघ की महत्वता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संघ की शाखा व्यक्ति निर्माण का केंद्र है। शाखा के माध्यम से संस्कारयुक्त, जिम्मेदार और समाजहित में कार्य करने वाले स्वयंसेवक तैयार होते हैं, जिनसे एक स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण संभव होता है। उन्होंने संघ को एक परिवार बताते हुए आग्रह किया कि सभी लोग संघ से जुड़ें और नियमित रूप से शाखा में आएं।

कार्यक्रम में पधारे प्रमुखजनों के मन में संघ से संबंधित कई प्रश्न थे जैसे युवा संघ से किस प्रकार जुड़ सकते हैं या वर्तमान में की व्यक्ति संघ की सहायता किस प्रकार कर सकते हैं, आदि। श्री विजय गोयल जी बताया कि इंटरनेट पर ज्वाइन आरएसएस के माध्यम से युवा संघ से जुड़ सकते हैं। जो व्यक्ति संघ से नहीं जुड़े हैं और वे सहायता करना चाहते है तो वे संघ से जुड़े कार्यक्रमों में सहयोग करके अपना योगदान दे सकते हैं।

 

कार्यक्रम में श्री विजय गोयल, श्री चिरंजीव, श्री योगेश भाटी के साथ जिला कार्यवाह श्री राजकुमार आर्य जी भी मंच पर उपस्थित रहे।

इस जनगोष्ठी में दादरी नगर, दादरी खंड, एनटीपीसी खंड, भगत सिंह नगर, केशव नगर और मंगल पांडे नगर से समाज के प्रमुख जनों, सज्जन शक्ति और मातृ शक्ति की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।साथ ही कार्यक्रम में सभी नगर व खंडों से माननीय संघ चालक तथा नगर कार्यवाह तथा वरिष्ठ स्वयंसेवक भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र और सामाजिक समरसता के संकल्प के साथ हुआ।

Load More Related Articles
Load More By Newsroom Live
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

गूगल मैप (Google Map) ने ली स्टेशन मास्टर की जान, जानिए ग्रेटर नोएडा में कैसे नाले में गिरी कार

आजकल हर कोई कहीं आने जाने के लिए गूगल मैप का सहारा लेता है। लेकिन अब वही गूगल मैप जानलेवा …