
पूरा देश आज आजादी की 74वीं सालगिरह मना रहा है, देशभर में जगह-जगह ध्वजारोहण किया गया। इसी बीच देश की राजधानी दिल्ली से एक दिल मोह लेने वाला दृश्य सामने आया है, यहां आज 5 धर्मों के गुरुओं ने मिलकर एक साथ झंडा फहराया तथा राष्ट्रीय गान को गाया।
5 धर्म गुरुओं ने मिलकर झंडा फहराया
पूरा देश आज आजादी की 74वीं सालगिरह मना रहा है, देशभर में जगह-जगह ध्वजारोहण किया गया। इसी बीच देश की राजधानी दिल्ली से एक दिल मोह लेने वाला दृश्य सामने आया है, यहां आज 5 धर्मों के गुरुओं ने मिलकर एक साथ झंडा फहराया तथा राष्ट्रीय गान को गाया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अनेकता में एकता का संदेश देने वाला ये समारोह दिल्ली के अखिल भारतीय इमाम संगठन के प्रांगण में आयोजित किया गया, जहां आज सुबह 5 धर्मों के धर्मगुरु इकट्ठा हुए और एक साथ झंडा फहराकर शहीदों को सलामी दी।
यह समारोह लोगों को खूब पसंद आया
धर्म गुरुओं ने बताया कि देश में फैली नफरत को भूलकर हाथ मिलाना चाहिए और एक साथ मिलजुल कर रहना चाहिए। इस स्वतंत्रता दिवस के समारोह में जैन आचार्य लोकेश मुनि, गुरुद्वारा बंगला साहेब से धर्मगुरु परमजीत चंडोक, धर्मगुरु स्वामी दीपांकर, गोस्वामी सुशील महाराज और इमाम संगठन के अध्यक्ष डॉ इमाम उमेर इल्यासी शामिल हुए। इन पांचों धर्म गुरुओं की झंडा फहराते हुए सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, जो लोगों को खूब पसंद आ रही हैं।