बिहार चुनाव: प्रथम चरण में 71 सीटों पर मतदान संपन्न, महागठबंधन का 55 से अधिक सीटों पर जीतने का दावा

बिहार विधानसभा चुनाव, 2020 के महासंग्राम के प्रथम चरण में आज 16 जिलों की कुल 71 विधानसभा सीटों पर मतदान संपन्न हुआ है। 71 सीटों पर शाम 6 बजे तक 53.54 फीसदी मतदान हुआ था।

शाम 6 बजे तक 53.54 फीसदी मतदान
बिहार चुनाव, 2020 के महासंग्राम के प्रथम चरण के मतदान में आज कुछ जगह शुरुआत में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों में दिक्कत की खबर आई, लेकिन बाद में फिर वोटिंग ने रफ्तार पकड़ी, शाम 6 बजे तक 53.54 फीसदी मतदान हो चुका था। बिहार में हो रही वोटिंग पर चुनाव आयोग ने आज शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि इस बार स्थिति एकदम अलग है, हम सुरक्षित चुनाव कराना चाहते हैं, बिहार के लोगों ने सभी निर्देशों का पालन किया और वोटिंग की।

प्रथम चरण में 1066 उम्मीदवार मैदान में
ध्यान रहे कि कोरोना संकट काल में मतदान के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी, पीएम नरेंद्र मोदी, तेजस्वी यादव, सीएम नीतीश कुमार ने आज लोगों से सावधानी बरतते हुए मतदान करने की अपील की थी। प्रथम चरण में 2.14 करोड़ मतदाताओं के लिए 31,371 मतदान केंद्र बनाए गए थे। प्रथम चरण में 114 महिला समेत 1066 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस बीच महागठबंधन ने पहले चरण के चुनाव के बाद 55 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा किया। महागठबंधन के सभी दलों ने अपने कार्यकर्ताओं को सचेत किया और कहा कि जब तक नीतीश सरकार की विदाई ना हो, तब तक जोश में कमी ना आने दें।

राजद के 42 उम्मीदवार मैदान में
प्रथम चरण के चुनाव में एनडीए की ओर से भारतीय जनता पार्टी के 29, जनता दल युनाइटेड के 35, हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के 6 और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के 1 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जबकि महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के 42, कांग्रेस के 21 और भाकपा (माले) के 8 प्रत्याशी चुनावी समर में हैं।

राजद के पास सबसे ज्यादा 25 सीटें
प्रथम चरण के जिन 16 जिलों की 71 विधानसभा सीटों पर आज वोटिंग हुई है, यह राजद का मजबूत दुर्ग माना जाता है। प्रथम चरण के 71 सीटों में से पिछले चुनाव में 25 पर राजद ने जीत दर्ज की थी, जबकि 21 सीटें जदयू के खाते में आया था, जबकि भाजपा को 14 सीटें मिली थीं। कांग्रेस ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि जीतनराम मांझी की हिंदुस्तान आवाम मोर्चा को 1, सीपीआई एमएल को 1 और 1 सीट पर निर्दलीय को जीत मिली थी।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

PM मोदी बिहार से लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज करेंगे, पश्चिम चंपारण के बेतिया में 13 जनवरी को पहली रैली करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत बिहार से कर सकते हैं। न्यूज ए…