पहली बार EVM से कराए जाएंगे बिहार पंचायत चुनाव, 9 चरणों में कराए जाने की है संभावना

बिहार पंचायत चुनाव, 2021 ईवीएम से कराए जाने का रास्ता साफ हो गया है। पंचायतीराज विभाग ने ईवीएम से चुनाव कराने की सहमति दे दी है। पंचायतीराज विभाग ने इस संबंध में बिहार चुनाव आयोग को पत्र लिख कर सूचित किया है। बिहार चुनाव आयोग ने अब ईवीएम खरीद की तैयारी शुरू कर दी है।

पंचायत चुनाव ईवीएम से कराए जाएंगे
बिहार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 8387 ग्राम पंचायतों के मुखिया पदों के लिए आम चुनाव कराए जाएंगे, जबकि 8387 सरपंच, वार्ड सदस्य के 1,14,667, पंच के 1,14,667 पदों, पंचायत समिति के 11,491 और जिला परिषद सदस्य के 1161 पदों के लिए आम चुनाव कराए जाएंगे। यह पहला मौका होगा जब बिहार में पंचायत चुनाव ईवीएम से कराए जाएंगे। बिहार चुनाव आयोग अब जरुरत के मुताबिक, ईवीएम की व्यवस्था करने में जुट गया है।

चुनाव 9 चरणों में कराए जाने की है संभावना
ध्यान रहे कि पंचायतीराज विभाग की ओर से दिसम्बर, 2020 में ही ईवीएम से चुनाव को लेकर सैद्धांतिक सहमति दे दी थी, अब लिखित सूचना जारी कर दी गयी है, इस फैसले के बाद 6 पदों के लिए होने वाले चुनाव की व्यवस्था बिल्कुल बदल जाएगी। इस बार पंचायत चुनाव 9 चरणों में कराए जाने की संभावना है, इसके लिए 15 हजार कंट्रोल यूनिट और 90 हजार बैलेट यूनिट का इस्तेमाल होगा। ध्यान रहे कि बिहार पंचायत चुनाव, 2021 के लिए 700 मतदाताओं पर 1 बूथ का गठन किया गया है, जबकि विधानसभा आम चुनाव में 1 हजार मतदाताओं पर एक बूथ गठित होता है।

2 लाख 58 हजार पदों के लिए होंगे चुनाव
चुनाव आयोग के मुताबिक, राज्य में पंचायत चुनाव के दौरान 6 पदों के लिए चुनाव होंगे, इनमें मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य, पंच, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्यों के पद शामिल हैं। चुनाव आयोग इस बार अलग रणनीति के तहत चुनाव कराने की तैयारी में है, एक जिले में ज्यादा दिनों तक आचार संहिता न रहे इसलिए एक जिले में पूरा चुनाव एक ही बार कराने की योजना है। राज्य में पंचायती राज व्यवस्था के तहत 2 लाख 58 हजार पदों के लिए अप्रैल, 2021 से मई, 2021 के बीच चुनाव हो सकते हैं।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

PM मोदी बिहार से लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज करेंगे, पश्चिम चंपारण के बेतिया में 13 जनवरी को पहली रैली करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत बिहार से कर सकते हैं। न्यूज ए…