चिराग पासवान ने कहा- PM मोदी का आशीर्वाद लेकर लालू जी की शरण में न चले जाएं CM नीतीश कुमार

एलजेपी सुप्रीमो चिराग पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। चिराग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद लेकर लालू प्रसाद जी के शरण में न चले जाएं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी।

नीतीश पर भाजपा से भितरघात करने का आरोप
बिहार विधानसभा चुनाव, 2020 के गहमा-गहमी के बीच चिराग पासवान ने आज 22 अक्टूबर को बिहार के मुख्यमंत्री व जदयू के मुखिया नीतीश कुमार पर भाजपा से भितरघात करने का आरोप लगाया है। चिराग पासवान ने ट्विटर पर लिखा है कि ‘पिछली बार आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी के आशीर्वाद से आदरणीय नीतीश कुमार जी मुख्यमंत्री बने और फिर उनको धोखा देकर प्रधानमंत्री मोदी जी के आशीर्वाद से रातों रात मुख्यमंत्री बन गए, इस बार कहीं आदरणीय नरेंद्र मोदी जी का आशीर्वाद लेकर फिर आदरणीय लालू प्रसाद जी के शरण में ना चले जाएं साहब।’

कुर्सी के लिए 5 वर्ष बर्बाद किए नीतीश- चिराग
चिराग ने ट्विटर पर कहा कि ‘नीतीश कुमार ने साजिशन भाजपा को पिछली बार लड़े 157 सीट के जगह कम सीटें दी है। आज नीतीश जी को 121 सीटें चाहिए थी, वहीं अपने राजनीतिक गुरु आदरणीय लालू यादव के साथ 101 पर मान गए थे, लेकिन भाजपा के साथ इन्हें 101 सीट से ज्यादा चाहिए, पहले बिहार को ठगा और अब भाजपा को’ चिराग ने आगे कहा कि ‘जो भीतरघात आदरणीय नीतीश जी ने लोकसभा के चुनाव में लोजपा प्रत्याशियों से किया था, वही अब वह भाजपा प्रत्याशियों के साथ कर रहे हैं, लोजपा के जैसे भाजपा के ऐहसानो को भूल मत जाइएगा, मात्र अपने कुर्सी की रक्षा के लिए बिहार के 5 वर्ष बर्बाद किया साहब ने।’

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आदेश में ‘संभल मस्जिद’ की जगह ‘विवादित ढांचा’ लिखा

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मंगलवार को संभल के शाही जामा मस्जिद से जुड़ी याचिका पर सुनवाई कीR…