बिहार चुनाव में JDU का घोषणा पत्र जारी, सत्ता में आने पर ‘सात निश्चय पार्ट- 2’ होगी लागू

बिहार विधानसभा चुनाव, 2020 को लेकर सभी प्रमुख पार्टियों ने अपने-अपने घोषणा पत्र जारी कर चुके थे, ऐसे में पहले से घोषणा पत्र जारी नहीं लागू करने का मन बना चुकी जदयू ने भी आज 22 अक्टूबर को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया।

घोषणा पत्र के नाम- पूरे होते वादे, अब है नए इरादे
बिहार में सत्ताधारी जदयू के प्रदेश कार्यालय में आज जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी ने पार्टी के अन्य प्रमुख नेताओं की मौजूदगी में अपने पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। जदयू ने इस घोषणा पत्र को नाम दिया है- पूरे होते वादे, अब है नए इरादे। जदयू ने घोषणा पत्र में सात निश्चय किए हैं, सत्ता में फिर से आने पर ‘सक्षम बिहार, स्वावलंबी बिहार’ के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सात निश्चय कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए सात निश्चय पार्ट- 2 लागू करेगी।

राजद कहां से लाएगी 5 लाख करोड़ का बजट- चौधरी
इस दौरान जदयू के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चेहरे के साथ हैं लोग, बताइए राजद के लोग कहां से लाएंगे 5 लाख करोड़ रुपए का बजट। नीतीश कुमार के अथक प्रयास से बिहार का बजट सवा 2 लाख करोड़ रुपए का हुआ है, तेजस्वी यादव के माता-पिता 24 हजार करोड़ रुपए का बजट छोड़ कर वर्ष 2005 में गए थे, ये लोग अब गुमराह कर रहे हैं।

यह है सात निश्चय पार्ट- 2
1. युवा शक्ति बिहार की प्रगति।
2. सशक्त महिला, सक्षम महिला।
3. हर खेत में सिचाई का पानी।
4. स्वच्छ गांव, समृद्ध गांव।
5. स्वच्छ शहर विकसित शहर।
6. सुलभ संपर्कता।
7. सबके लिए स्वास्थ्य सुविधा।

यह था सात निश्चय पार्ट- 1
1. आर्थिक हल युवाओं को बल।
2. आरक्षित रोजगार, महिलाओं का अधिकार।
3. हर घर बिजली।
4. हर घर नल का जल।
5. घर तक पक्की गली नालियां
6. शौचालय निर्माण, घर का सम्मान।
7. अवसर बढ़ें, आगे पढ़ें।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

PM मोदी बिहार से लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज करेंगे, पश्चिम चंपारण के बेतिया में 13 जनवरी को पहली रैली करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत बिहार से कर सकते हैं। न्यूज ए…