भारत में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट, पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना के 11499 नए केस, 255 की मौत

भारत में आज पिछले 24 घंटे में 11499 नए कोरोना केस सामने आए हैं, जो कि कल के कोरोना मामलों से करीब 12.6 फीसदी कम है। दरअसल, कल देश में पिछले 24 घंटे में 13166 नए कोरोना केस दर्ज किए गए थे। देश में कोरोना के दैनिक मामलों में गिरावट के चलते सक्रिय मामलों में भी गिरावट देखने को मिल रहा है।

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11499 नए केस
भारत में कोरोना की तीसरी लहर अब काफी कमजोर हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज 26 फरवरी को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11499 नए केस सामने आए हैं, वहीं 255 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही देश में कोरोना मामलों की कुल संख्या 4 करोड़ 29 लाख 05 हजार 844 हो गई है। देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1 लाख 21 हजार 881 हो गई है। ध्यान रहे कि कल यानि 25 फरवरी 2022 को देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 13166 नए केस सामने आए थे।

अब तक कोरोना से 513481 मरीजों की मौत
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 23 हजार 598 लोग ठीक हुए हैं। देश में कोरोना महामारी से जान गंवाने वालों की अब कुल संख्या बढ़कर 5,13,481 हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक, देश में अभी तक 4,22,70,482 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

देश में रिकवरी रेट अब 98.52 फीसदी
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में रिकवरी रेट अब 98.52 फीसदी हो गया है। देश में अब दैनिक पॉजिटिविटी रेट 1.01 फीसदी हो गया है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट घटकर अब 1.48 फीसदी रह गई है। ध्यान रहे कि देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 1,77,17,68,379 खुराक दी जा चुकी हैं।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

PM मोदी बिहार से लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज करेंगे, पश्चिम चंपारण के बेतिया में 13 जनवरी को पहली रैली करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत बिहार से कर सकते हैं। न्यूज ए…