भारत में कोरोना का ग्राफ गिरा, पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना के 149394 नए केस, 1072 मरीजों की मौत

भारत में आज पिछले 24 घंटे में 1 लाख 49 हजार 394 नए कोरोना केस सामने आए हैं, जो कि कल के मामलों से करीब 13 फीसदी कम है। दरअसल, कल देश में पिछले 24 घंटे में 1 लाख 72 हजार 433 नए कोरोना केस दर्ज किए गए थे। देश में कोरोना के दैनिक मामलों में गिरावट के चलते सक्रिय मामलों में भी एक बार फिर से गिरावट देखने को मिल रहा है।

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 149394 नए केस
भारत में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप बरकरार है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज 4 फरवरी को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1 लाख 49 हजार 394 नए केस सामने आए हैं, वहीं 1072 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही देश में कोरोना मामलों की कुल संख्या 4 करोड़ 19 लाख 52 हजार 712 हो गई है। देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 14 लाख 35 हजार 569 हो गई है। ध्यान रहे कि कल यानि 3 फरवरी 2022 को देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1 लाख 72 हजार 433 नए केस सामने आए थे।

अब तक कोरोना से 500055 मरीजों की मौत
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 2 लाख 46 हजार 674 लोग ठीक हुए हैं। देश में कोरोना महामारी से जान गंवाने वालों की अब कुल संख्या बढ़कर 500055 हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक, देश में अभी तक 40017088 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

देश में रिकवरी रेट अब 95.39 फीसदी
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में रिकवरी रेट अब 95.39 फीसदी हो गया है। देश में अब दैनिक पॉजिटिविटी रेट घटकर 9.27 फीसदी हो गया है। ध्यान रहे कि देश में 3 फरवरी 2022 को कोरोना वैक्सीन की 55,58,760 डोज लगाई गई, जबकि अब तक कुल 1,68,47,16,068 डोज लगाई जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, भारत में 3 फरवरी 2022 को कोरोना वायरस के लिए 16,11,666 सैंपल टेस्ट किए गए, जबति अब तक कुल 73,58,04,280 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

संजय मल्होत्रा होंगे आरबीआई के नए गवर्नर, इससे पहले क्या थे मल्होत्रा?…जानिए

केंद्र की मोदी सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक यानि आरबीआई के नए गवर्नर के रूप में संजय मल्होत…