भारत में आज पिछले 24 घंटे में 1 लाख 67 हजार 059 नए कोरोना केस सामने आए हैं, जो कि कल के मामलों से करीब 20 फीसदी कम है। दरअसल, कल देश में पिछले 24 घंटे में 2 लाख 09 हजार 918 नए कोरोना केस दर्ज किए गए थे। देश में कोरोना के दैनिक मामलों में गिरावट के चलते सक्रिय मामलों में भी एक बार फिर से गिरावट देखने को मिल रहा है।
पिछले 24 घंटे में कोरोना के 167059 नए केस
भारत में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप बरकरार है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज 1 फरवरी को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1 लाख 67 हजार 059 नए केस सामने आए हैं, वहीं 1192 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही देश में कोरोना मामलों की कुल संख्या 4 करोड़ 14 लाख 69 हजार 499 हो गई है। देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 17 लाख 43 हजार 059 हो गई है। ध्यान रहे कि कल यानि 31 जनवरी 2022 को देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2 लाख 09 हजार 918 नए केस सामने आए थे।
अब तक कोरोना से 496242 मरीजों की मौत
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 2 लाख 54 हजार 076 लोग ठीक हुए हैं। देश में कोरोना महामारी से जान गंवाने वालों की अब कुल संख्या बढ़कर 4 लाख 96 हजार 242 हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक, देश में अभी तक 3 करोड़ 92 लाख 30 हजार 198 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।
देश में रिकवरी रेट अब 94.60 फीसदी
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में रिकवरी रेट अब 94.60 फीसदी हो गया है। देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट 11.69 फीसदी हो गया है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 15.25 फीसदी है। ध्यान रहे कि देश में अब तक 166.68 करोड़ कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं। देश में अब तक 75 फीसदी पात्र लोगों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है।