
20 साल के अचिंता शेउली ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया है। अचिंता शेउली ने पुरुषों के 73 किलोग्राम भार वर्ग में कॉमनवेल्थ गेम्स में नए रिकॉर्ड के साथ देश को तीसरा पीला तमगा दिलाया। पश्चिम बंगाल के अचिंता शेउली ने स्नैच में 143 किलोग्राम वजन उठाया जो राष्ट्रमंडल खेलों का नया रिकॉर्ड हैं, उन्होंने क्लीन एवं जर्क में 170 किलोग्राम समेत कुल 313 किलोग्राम वजन उठाकर राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
अचिंता ने 73 किलोग्राम वर्ग में दिलाया गोल्ड मेडल
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय वेटलिफ्टर्स का शानदार प्रदर्शन जारी है। वेटलिफ्टर अचिंता शेउली 31 जुलाई 2022 को कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत को तीसरा गोल्ड मेडल दिलाया है। अचिंता शेउली ने पुरूषों के 73 किलोग्राम वर्ग में नए रिकॉर्ड के साथ बाजी मारी, गोल्ड मेडल जीतते ही अचिंता शेउली ने इतिहास रच दिया। अचिंता शेउली ने शुरुआत से ही बेहतरीन खेल दिखाया, विरोधी उनके आस-पास भी नहीं टिक सके। अचिंता शेउली ने स्नैच में 143 किलोग्राम वजन उठाया, जो राष्ट्रमंडल खेलों का नया रिकॉर्ड हैं, अचिंता से पहले इतना वजन किसी ने भी नहीं उठाया था, उन्होंने क्लीन एंड जर्क में 170 किलोग्राम समेत कुल 313 किलोग्काम वजन उठाकर राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड अपने नाम किया, अपने अच्छे प्रदर्शन के दम पर वह भारत को पीला तमगा दिलाने में सफल रहे।
भारत 3 गोल्ड के साथ अब तक 6 मेडल जीते
भारतीय वेटलिफ्टर ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में कमाल का प्रदर्शन किया है। भारत ने अब तक 6 मेडल जीते हैं और सभी मेडल वेटलिफ्टिंग इवेंट से ही आए हैं। अचिंता शेउली से पहले टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू और जेरेमी लालरिननुंगा ने भारत को भारोत्तोलन में 2 स्वर्ण दिलाए थे, वहीं बिंदियारानी देवी और संकट महादेव ने भारत को सिल्वर मेडल दिलाए हैं, जबकि गुरुराजा पुजारी ने भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया है। भारत इस समय 3 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर मेडल टैली में छठे नंबर पर है।