
इसे कहते हैं शिक्षा लेने की कोई उम्र नहीं होती, आप कभी भी शिक्षा ले सकते हैं, अब ऐसा ही उदाहरण झारखंड में देखने को मिला है। झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो राज्य की शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ-साथ अब पढ़ाई भी करेंगे। जगरनाथ महतो ने 11वीं क्लास में एडमिशन लिया है।
झारखंड के शिक्षा मंत्री ने 11वीं क्लास में लिया दाखिला
इसे कहते हैं शिक्षा लेने की कोई उम्र नहीं होती, आप कभी भी शिक्षा ले सकते हैं, अब ऐसा ही उदाहरण झारखंड में देखने को मिला है। झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो राज्य की शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ-साथ अब पढ़ाई भी करेंगे। जगरनाथ महतो ने 11वीं क्लास में एडमिशन लिया है। जगरनाथ महतो ने आज बोकारो जिला के बेरमो प्रखंड अंतर्गत नावाडीह स्थित अपने ही देवी महतो महाविद्यालय में एडमिशन लिया।
शिक्षा मंत्री ने मैट्रिक पास 1995 में की थी
11वीं क्लास में एडमिशन लेने के बाद शिक्षा मंत्री ने जगरनाथ महतो ने कहा कि अब वह यहीं नहीं रुकने वाले, बल्कि वह उच्च शिक्षा हासिल करेंगे। जगरनाथ महतो ने आर्ट्स स्ट्रीम में एडमिशन लिया है। जगरनाथ महतो ने कहा कि वे क्लास भी करेंगे और मंत्रालय भी संभालेंगे, घर में किसानी का काम भी करेंगे, ताकि मेरे काम को देखकर अन्य लोग भी प्रेरित हों। ध्यान रहे कि शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने वर्ष 1995 में चंद्रपुरा प्रखंड के नेहरू उच्च विद्यालय, तेलो से मैट्रिक की परीक्षा द्वितीय श्रेणी में पास की थी।