राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने वाले कृषि कानून वापसी विधेयक 2021 को औपचारिक मंजूरी दे दी है। दरअसल 29 नवंबर 2021 को संसद के दोनों सदनों से कृषि कानून वापसी विधेयक 2021 पारित हुआ था।
रामनाथ कोविंद ने विधेयक को दी औपचारिक मंजूरी
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज 1 दिसंबर को तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने वाले बिल को मंजूरी दे दी है। तीनों कानूनों को रद्द करने वाला कृषि कानून वापसी विधेयक 2021 को 29 नवंबर को संसद के दोनों सदनों से पारित हुआ था। राष्ट्रपति की मंजूरी के साथ ही औपचारिक तौर पर तीनों कृषि कानून अब निरस्त हो गए हैं। कृषि कानूनों को रद्द किए जाने और एमएसपी पर कानून बनाए जाने को लेकर 1 साल से अधिक समय से किसान आंदोलित हैं। ध्यान रहे कि संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में किसान दिल्ली के सिंघु, टीकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर डटे हुए हैं।