Farmer Movement: विदेशी हस्तियों के ट्वीट पर शाह का पलटवार, कहा- कोई प्रोपगेंडा देश की एकता को कम नहीं कर सकता

किसान आंदोलन पर विदेशी हस्तियों के ट्वीट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज 3 फरवरी को पलटवार किया है। ध्यान रहे कि विदेशी हस्तियों ने तीन नए कृषि कानूनों के विरूद्ध में चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन किया है।

भारत की प्रगति के लिए सभी एकजुट- शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव के बयान को कोट करते हुए कहा कि कोई प्रोपगेंडा देश की एकता को कम नहीं कर सकता है। अमित शाह ने कहा कि कोई प्रोपेगेंडा देश को ऊंचाईयों पर जाने से नहीं रोक सकता है, भारत की प्रगति के लिए सभी एकजुट हैं। ध्यान रहे कि पॉप गायिका रिहाना के बाद ग्रेटा थनबर्ग, अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस की भांजी मीना हैरिस समेत अंतरराष्ट्रीय समुदाय के अनेक लोगों ने किसानों के प्रदर्शनों का समर्थन किया है।

विदेश मंत्रालय ने दी तीखी प्रतिक्रिया
विदेशी हस्तियों के ट्वीट पर पर विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है, विदेश मंत्रालय ने कहा कि ‘प्रदर्शन के बारे में जल्दबाजी में टिप्पणी से पहले तथ्यों की जांच-परख की जानी चाहिए, सोशल मीडिया पर हैशटैग और सनसनीखेज टिप्पणियों की ललक न तो सही है और न ही जिम्मेदाराना है।’ ध्यान रहे कि तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान 26 नवंबर से दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

रिहाना व थनबर्ग ने किया किसानों का समर्थन
गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय पॉप गायिका रिहाना ने 2 फरवरी को ट्विटर पर एक खबर को शेयर करते हुए लिखा था कि ‘हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं।’ वहीं जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने ट्वीट किया कि ‘हम भारत में किसानों के आंदोलन के प्रति एकजुट हैं।’ अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस की भांजी मीना हैरिस ने कहा कि ‘यह महज संयोग नहीं है कि अभी एक महीने भी नहीं हुआ कि दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र पर हमला हुआ और जब हम बात कर रहे हैं उस वक्त सबसे बड़े लोकतंत्र पर हमला हो रहा है।’

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आदेश में ‘संभल मस्जिद’ की जगह ‘विवादित ढांचा’ लिखा

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मंगलवार को संभल के शाही जामा मस्जिद से जुड़ी याचिका पर सुनवाई कीR…