प्रधानमंत्री मोदी के पास है कितना पैसा, PMO ने दी जानकारी, केंद्रीय मंत्रियों की भी दी डिटेल्स

पीएमओ यानि प्रधानमंत्री कार्यालय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संपत्ति की घोषणा की है। पीएमओ ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ ही अन्य केंद्रीय मंत्रियों की संपत्ति की भी घोषणा की है। यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई है।

पीएम मोदी की कुल चल संपत्ति है 2,23,82,504 रुपए
वर्ष 2021-22 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चल संपत्ति बढ़कर 26.13 लाख रुपए हो गई, उन्होंने गुजरात के रेजिडेंसियल प्लॉट में संपत्ति दान की, जिसके बाद उनके पास कोई अचल संपत्ति नहीं है। इंडियन एक्सप्रेस ने पीएमओ के हवाले से बताया कि मार्च 2021 से मार्च 2022 के बीच पीएम मोदी की चल संपत्ति 1,97,68,885 से बढ़कर 2,23,82,504 रुपए हो गई, इसमें फिक्स्ड डिपॉजिट, बैंक बैलेंस, नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट, लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसीज, ज्वैलरी और नकदी शामिल है।

कोई अचल संपत्ति नहीं है पीएम मोदी के पास
रिपोर्ट में कहा गया है कि अचल संपत्ति के कॉलम में पीएम मोदी को NIL दर्शाया है, इसके नीचे एक नोट है, जिसमें लिखा है कि ‘अचल संपत्ति सर्वेक्षण संख्या 401/ए 3 अन्य संयुक्त मालिकों के साथ संयुक्त रूप से किया गया था प्रत्येक के पास 25 फीसदी बराबर हिस्सा था, जो कि अब स्वामित्व में है, क्योंकि इसे दान कर दिया गया है।’ रिपोर्ट में कहा गया है कि पीएम मोदी ने 45 ग्राम वजनी 4 सोने की अंगूठियों के बारे में घोषणा की है, जिनकी कीमत 1,73,063 है, जो कि सालभर पहले 1,48,331 रुपए थी। पति या पत्नी के स्वामित्व वाली संपत्ति के विवरण के कॉलम में प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा है- ‘ज्ञात नहीं।

पीएमओ ने 10 मंत्रियों की संपत्ति के बारे में बताया
रिपोर्ट के मुताबिक, पीएमओ की वेबसाइट ने हालिया घोषणा में 10 केंद्रीय मंत्रियों की संपत्ति के बारे में भी बताया है, इनमें राजनाथ सिंह, आरके सिंह, धर्मेंद्र प्रधान, हरदीप सिंह पुरी, जी किशन रेड्डी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, पुरुषोत्तम रूपाला, वी मुरलीधरन, फग्गन सिंह कुलस्ते और 6 जुलाई 2022 को पदभार छोड़ने वाले मुख्तार अब्बास नकवी शामिल हैं। 30 कैबिनेट मंत्रियों में से 8 मंत्रियों की संपत्ति का विवरण उपलब्ध है और 45 राज्य मंत्रियों में से 2 का विवरण लिस्ट में शामिल है। वहीं, स्वतंत्र प्रभार वाले 2 राज्य मंत्रियों का विवरण उपलब्ध नहीं है।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

संजय मल्होत्रा होंगे आरबीआई के नए गवर्नर, इससे पहले क्या थे मल्होत्रा?…जानिए

केंद्र की मोदी सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक यानि आरबीआई के नए गवर्नर के रूप में संजय मल्होत…