JNU की VC शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित को किया गया श्रीमती सुषमा स्वराज स्त्री शक्ति सम्मान 2022 से सम्मानित

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की कुलपति शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित को पूर्व विदेश मंत्री दिवंगत सुषमा स्वराज के नाम पर श्रीमती सुषमा स्वराज स्त्री शक्ति सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया।

शांतिश्री को मिला सुषमा स्वराज स्त्री शक्ति सम्मान
भारत की पूर्व विदेश मंत्री के नाम पर श्रीमती सुषमा स्वराज स्त्री शक्ति सम्मान 2022 से जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की वीसी शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित को 24 मई 2022 को सम्मानित किया गया। एक्शन-कम-एडवोकेसी प्लेटफॉर्म और री-थिंक इंडिया इंस्टीट्यूट के मुताबिक, शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित को रैंकों के माध्यम से जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में अपनी पहली महिला वीसी के रूप में शीर्ष शैक्षणिक नेतृत्व ग्रहण करने के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। शांति और निरस्त्रीकरण के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के लिए संस्थान ने कई महिला दिग्गजों को पुरस्कार प्रदान किए हैं।

शांतिश्री फरवरी 2022 में बनीं जेएनयू की कुलपति
ध्यान रहे कि फरवरी 2022 में शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित को जेएनयू का कुलपति नियुक्त किया गया था, वह जेएनयू में एक प्रोफेसर थीं और इससे पहले वह सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय में राजनीति और लोक प्रशासन पढ़ा रही थीं। जेएनयू की वीसी शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित रूस के सेंट पीटर्सबर्ग शहर में पैदा हुई थीं। शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित तेलुगु, तमिल, मराठी, हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, कन्नड़, मलयालम और कोंकणी जैसी कई भाषाओं की जानकार हैं।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

संजय मल्होत्रा होंगे आरबीआई के नए गवर्नर, इससे पहले क्या थे मल्होत्रा?…जानिए

केंद्र की मोदी सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक यानि आरबीआई के नए गवर्नर के रूप में संजय मल्होत…