महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अपने बयान को लेकर मांगी माफी…जानिए क्या कुछ कहा?

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने आज अपने अपने विवादित बयान को लेकर माफी मांग ली है। भगत सिंह कोश्यारी द्वारा मुंबई को लेकर दिए गए बयान के बाद महाराष्ट्र में काफी विवाद हो रहा था, जिसको लेकर उन्होंने इसके लिए माफी मांगी है।

कोश्यारी ने अपने विवादित बयान के लिए मांगी माफी
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अपने विवादित बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में आए उफान के बाद आज 1 अगस्त 2022 को मांफी मांग ली है। अपने माफीनामे में भगत सिंह कोश्यारी ने लिखा कि करीब पिछले 3 वर्षों के दौरान महाराष्ट्र की जनता का मुझे अपार प्रेम मिला है, मैंने महाराष्ट्र और मराठी भाषा के सम्मान बढ़ाने का पूरा प्रयास किया है, किंतु उक्त भाषण में मुझसे अनायास कुछ भूल हो गई हो तो इस भूल को महाराष्ट्र जैसे महान प्रदेश की अवमानना के रूप में लेने की तो कल्पना भी नहीं की जा सकती है, महाराष्ट्र के महान संतों की परम्परा में अपने इस विनम्र राज्य सेवक को क्षमा कर अपनी विशाल हृदयता का परिचय देंगे।

मेरी ओर से कुछ चूक हो गई- कोश्यारी
भगत सिंह कोश्यारी ने आगे लिखा है कि विगत 29 जुलाई 2022 को एक सार्वजनिक कार्यक्रम में मुंबई के विकास में कुछ समुदायों के योगदान की प्रशंसा करने में संभवतः मेरी ओर से कुछ चूक हो गई, महाराष्ट्र ही नहीं, समस्त भारत वर्ष में विकास का सभी का विशेष योगदान रहता है, विशेषकर संबंधित प्रदेश की उदारता व सबको साथ लेकर चलने की उज्ज्वल परम्परा से ही आज देश प्रगति की ओर बढ़ रहा है।

कोश्यारी के बयान के बाद गरमा गई थी राजनीति
दरअसल, राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी ने 29 जुलाई 2022 को एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि अगर गुजरातियों और राजस्थानियों को महाराष्ट्र, खास तौर पर मुंबई और ठाणे से हटा दिया जाए, तो आपके पास पैसे नहीं रहेंगे और न ही मुंबई देश की वित्तीय राजधानी बनी रह पाएगी। उनके इस बयान का वीडियो सामने आने के बाद राज्य की राजनीति में बवाल मच गया था, सभी राजनीतिक दलों ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देने के साथ ही राज्यपाल से माफी की मांग की थी, ऐसे अब उम्मीद है कि राज्यपाल की माफी के बाद यह मामला अब शांत हो जाएगा।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

संजय मल्होत्रा होंगे आरबीआई के नए गवर्नर, इससे पहले क्या थे मल्होत्रा?…जानिए

केंद्र की मोदी सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक यानि आरबीआई के नए गवर्नर के रूप में संजय मल्होत…