
बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के दूसरे दिन आज भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने इतिहास रच दिया है। मीराबाई चानू ने महिलाओं के 49 किलोग्राम वर्ग में देश के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता है। मीराबाई चानू ने 201 किलोग्राम वेट उठाते हुए खेल में श्रेणी के लिए रिकॉर्ड बनाया और पहला स्थान हासिल किया।