बिहार में 16 अगस्त को हो सकता है नीतीश कैबिनेट का विस्तार…जानिए किसे मिलेगा मंत्री बनने का मौका

बिहार में महागठबंधन की सरकार बन चुकी है। मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री के रूप में तेजस्वी यादव शपथ ले चुके हैं, अभी सभी की निगाहें मंत्रिमंडल विस्तार के ऊपर टिकी है। मिली जानकारी के मुताबिक, 16 अगस्त 2022 को नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है।

16 अगस्त को हो सकता है कैबिनेट का विस्तार
बिहार में हाई वोल्टेसज राजनीतिक ड्रामा के बाद अब महागठबंधन की चाचा-भतीजा की सरकार बन चुकी है। जनता दल यूनाइटेड से चाचा नीतीश कुमार मुख्यामंत्री तो राष्ट्रीय जनता दल से भतीजा तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री बन चुके हैं। अब नजरें महागठबंधन के कैबिनेट विस्तार पर टिकी हैं। नई सरकार में राजनीतिक दल विभागों के बंटवारा को लेकर अंतिम दौर की बातचीत कर रहे हैं, तो विभिन्न दलों के संभावित मंत्रियों के नाम भी समाने आ गए हैं। मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने आज 11 अगस्त 2022 को कहा कि मत्रिमंडल विस्तांर स्वतंत्रता दिवस के बाद होगा। मिली जानकारी के मुताबिक, बिहार कैबिनेट का विस्तार 16 अगस्त को हो सकता है। ध्यान रहे कि बिहार में महागठबंधन सरकार का गठन 10 अगस्त 2022 को हुआ था, जिसमें नीतीश कुमार मुख्यमंत्री तथा तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लिए थे।

आरजेडी कोटे के संभावित मंत्री
तेज प्रताप यादव, अवध बिहारी चौधरी (अगर विधानसभा अध्यक्ष नहीं बने तब), भाई वीरेंद्र, सुनील सिंह, आलोक कुमार मेहता, ललित यादव, अनिता देवी, सुधाकर सिंह, कार्तिक मास्टर, अनिल सहनी, चंद्रशेखर, अख्तरुल इस्लाम शाहीन, सुरेंद्र राम, बच्चा पांडेय, शाहनवाज आलम, समीर महासेठ।

जेडीयू कोटे के संभावित मंत्री
उपेंद्र कुशवाहा, विजय कुमार चौधरी, संजय झा, अशोक चौधरी, श्रवण कुमार, बिजेंद्र प्रसाद यादव, लेसी सिंह, सुनील कुमार, जयंत राज, जमां खान।

कांग्रेस कोटे के संभावित मंत्री
अजीत शर्मा, शकील अहमद खान, मदन मोहन झा, राजेश कुमार राम।

हम कोटे से संभावित मंत्री
संतोष कुमार सुमन।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

संजय मल्होत्रा होंगे आरबीआई के नए गवर्नर, इससे पहले क्या थे मल्होत्रा?…जानिए

केंद्र की मोदी सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक यानि आरबीआई के नए गवर्नर के रूप में संजय मल्होत…