
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में सत्ताधारी कांग्रेस ने बड़ा दांव चला है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज किसानों की कर्ज माफी का ऐलान किया है। चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि किसानों का 2 लाख रुपए तक का कर्ज माफ किया जाएगा, उन्होंने बताया कि 10 से 15 दिनों में किसानों के खाते में राशि जमा करवा दी जाएगी।