भारत की महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने आज टोक्यो पैरालंपिक 2020 में इतिहास रच दिया है। भाविना पटेल ने टोक्यो पैरालंपिक 2020 के टेबल टेनिस इवेंट में भारत को सिल्वर मेडल दिलाने में कामयाबी हासिल की है।
टोक्यो पैरालंपिक में भाविना ने खोला भारत का खाता
टोक्यो पैरालंपिक से आज 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर भारत के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भाविना पटेल ने टोक्यो पैरालंपिक 2020 में भारत के लिए पहला मेडल अपने नाम कर लिया है। अपने पहले ही पैरालंपिक में भाविना पटेल ने सिल्वर मेडल जीतने में कामयाब रही। भाविना पटेल भारत की ओर से टेबल टेनिस में पैरालंपिक में मेडल जीतने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं। भाविना पटेल के पास हालांकि गोल्ड जीतने का मौका था लेकिन फाइनल में चीन की यिंग ने उन्हें सीधे गेम में मात दी।