संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2021 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। इस बार सिविल सेवा परीक्षा 2021 में उत्तर प्रदेश की श्रुति शर्मा ने टॉप किया है। सिविल सेवा परीक्षा 2021 के अंतिम परिणाम अभ्यर्थी यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर चेक कर सकते हैं।
शीर्ष 3 स्थानों पर लड़कियों का कब्जा
यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा के फाइनल के नतीजे आज 30 मई 2022 को घोषित कर दिए हैं। शीर्ष 3 स्थानों पर लड़कियों ने बाजी मारी है। श्रुति शर्मा ने टॉप किया है, तो दूसरे नंबर पर अंकिता अग्रवाल और तीसरे पर गामिनी सिंगला रही हैं। श्रुति शर्मा दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा हैं और जामिया मिलिया इस्लामिया आवासीय कोचिंग अकादमी में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की हैं।
ये हैं सिविल सेवा परीक्षा 2021 के 10 टॉपर
पहला स्थान- श्रुति शर्मा
दूसरा स्थान- अंकिता अग्रवाल
तीसरा स्थान- गामिनी सिंगला
चौथा स्थान- ऐश्वर्य वर्मा
पांचवा स्थान- उत्कर्ष द्विवेदी
छठा स्थान- यक्ष चौधरी
सातवां स्थान- सम्यक एस जैन
आठवां स्थान- इशिता राठी
नौवां स्थान- प्रीतम कुमार
दसवां स्थान- हरकीरत सिंह रंधावा
सिविल सेवा परीक्षा 2021 की तरीखें
गौरतलब है कि यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 की प्रारंभिक परीक्षा 10 अक्टूबर 2021 को आयोजित की गई थी, जबकि परीक्षा के परिणाम 29 अक्टूबर 2022 को जारी किए गए थे। मुख्य परीक्षा 7 से 16 जनवरी 2022 तक आयोजित की गई थी और परिणाम 17 मार्च 2022 को घोषित किए गए थे। साक्षात्कार परीक्षा 5 अप्रैल 2022 से शुरू हुआ और 26 मई 2022 को संपन्न हुआ था।