
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आज भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक संजय अरोड़ा को दिल्ली पुलिस का नया कमिश्नर नियुक्त किया है। संजय अरोड़ा 1988 बैच व अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेशों यानि एजीएमयूटी कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। संजय अरोड़ा अपनी पूर्व तैनातियों में वीरप्पन से लेकर लिट्टे से मुकाबला करते हुए कई उपलब्धियां और पुरस्कार पाए हैं। संजय अरोड़ा 31 जुलाई 2025 तक अपने पद पर बने रहेंगे।