कंगना रनौत के खिलाफ की गई देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की शिकायत…जानिए पूरा मामला

ट्विटर पर अपने आधिकारिक हैंडल पर देश के संविधान में आरक्षण व्यवस्था के खिलाफ लिखे पोस्ट के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। अखिल भारतीय भीमसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतपाल तंवर ने कंगना रनौत के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस में देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की शिकायत दी है। शिकायत के बाद पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।

कंगना ने आरक्षण व्यवस्था के खिलाफ लिखी पोस्ट

ट्विटर पर अपने आधिकारिक हैंडल पर देश के संविधान में आरक्षण व्यवस्था के खिलाफ लिखे पोस्ट के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। अखिल भारतीय भीमसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतपाल तंवर ने कंगना रनौत के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस में देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की शिकायत दी है। शिकायत के बाद पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। सतपाल तंवर ने गुरुग्राम पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 23 अगस्त को अभिनेत्री कंगना रनौत के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट किया, जिसमें कंगना रनौत ने भारतीय संविधान को जातिवादी बताया और ऐसे संविधान को खत्म करने की बात कही।

कंगना के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज की मांग

आरोप है कि कंगना रनौत ने अपने पोस्ट के जरिए जनता को इस बारे में बात करने के लिए उकसाया और भड़काया। कंगना रनौत ने जाति व्यवस्था का हवाला देकर एससी/एसटी, ओबीसी व सामान्य वर्ग को आपस में लड़ाने की कोशिश की, जो कि देश विरोधी है। इस संबंध में आज यानि 26 अगस्त को अखिल भारतीय भीमसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतपाल तंवर ने साइबर थाना पुलिस व सेक्टर-37 में शिकायत देकर कंगना रनौत के खिलाफ देशद्रोह की धाराओं के तहत मामला दर्ज करने को कहा है। फिलहाल गुरुग्राम पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In मनोरंजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आदेश में ‘संभल मस्जिद’ की जगह ‘विवादित ढांचा’ लिखा

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मंगलवार को संभल के शाही जामा मस्जिद से जुड़ी याचिका पर सुनवाई कीR…