25 वर्षीय महिला ने 143 लोगों पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप, पुलिस ने दर्ज की FIR

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। हैदराबाद में एक 25 साल की महिला ने 143 लोगों पर अपने साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, अलग-अलग घटनाओं में कुल 143 लोगों ने उसके साथ अनगिनत बार दुष्कर्म किया।

महिला ने 143 लोगों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। हैदराबाद में एक 25 साल की महिला ने 143 लोगों पर अपने साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, अलग-अलग घटनाओं में कुल 143 लोगों ने उसके साथ अनगिनत बार दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 42 पेज की एफआईआर दर्ज कर ली है। हैदराबाद में पुंजागुट्टा पुलिस ने 42 पेजों में उन 143 लोगों का डीटेल दर्ज किया है, जिनके खिलाफ महिला ने आरोप लगाए हैं।

पुलिस सभी आरोपियों से करेगी पूछताछ

इस मामले में पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ करेगी। खास बात यह है कि आरोपियों में कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। बहरहाल, पुलिस पीड़िता की मेडिकल जांच करावा रही है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में जिन लोगों पर इल्जाम लगाए हैं, उनमें परिचितों के अलावा मुख्य धारा की राजनीति, छात्र राजनीति, मीडिया, फिल्म और अन्य बैकग्राउंड के लोग शामिल हैं। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, शादी के बाद पति और ससुराल वालों ने यौन उत्पीड़न किया और मारपीट भी की, इसके बाद उसने तलाक ले लिया और कॉलेज में पढ़ाई करने गई, वहां भी उसके साथ बलात्कार हुआ।

पीड़िता कई सालों से दुष्कर्म का शिकार हो रही है

पीड़िता के मुताबिक, वह बीते कई सालों से दुष्कर्म का शिकार हो रही है, लेकिन पहली बार पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। हैदराबाद में पुंजागुट्टा पुलिस ने भारतीय दंड संहिता यानि आईपीसी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। महिला ने कई आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने और ऑनलाइन सेक्स रैकेट चलाने का भी आरोप लगाया है।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आदेश में ‘संभल मस्जिद’ की जगह ‘विवादित ढांचा’ लिखा

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मंगलवार को संभल के शाही जामा मस्जिद से जुड़ी याचिका पर सुनवाई कीR…