भारत में पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना के 6 हजार 650 नए केस, 374 की मौत, ओमिक्रोन से अब तक 358 लोग संक्रमित

भारत में आज पिछले 24 घंटे में 6 हजार 650 नए कोरोना केस सामने आए हैं, जो कि कल के मामलों से 11.3 प्रतिशत कम है। दरअसल, कल देश में पिछले 24 घंटे में 7 हजार 495 नए कोरोना केस दर्ज किए गए थे। देश के 13 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों में ओमिक्रोन वेरिएंट फैल चुका है। देश में ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमितों की संख्या अब 358 पहुंच गई है।

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6 हजार 650 नए केस
भारत में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप बरकरार है। कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के मामलों में वृद्धि होना चिंताजनक है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज 24 दिसंबर को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6 हजार 650 नए केस सामने आए हैं, वहीं 374 लोगों की मौत हो गई। देश में अब तक कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के 358 मामले सामने आ चुके हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना मामलों की कुल संख्या 3 करोड़ 47 लाख 72 हजार 626 हो गई है। देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या 77 हजार 516 हो गई है। ध्यान रहे कि कल यानि 23 दिसंबर को देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7 हजार 495 नए केस सामने आए थे।

अब तक कोरोना से 4 लाख 79 हजार 133 की मौत
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 7 हजार 51 लोग ठीक हुए हैं। देश में कोरोना महामारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4 लाख 79 हजार 133 हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक 3 करोड़ 42 लाख 15 हजार 977 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

देश में रिकवरी रेट अब 98.40 फीसदी
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में रिकवरी रेट अब 98.40 फीसदी हो गया है, जोकि मार्च 2020 से सबसे ज्यादा है। देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट 0.57 फीसदी है, जो कि पिछले 81 दिनों से 2 फीसदी से नीचे बना हुआ है, इसके अलावा साप्ताहिक संक्रमण दर 0.59 फीसदी है जो कि पिछले 40 दिनों से 1 फीसदी से नीचे है।

कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,40,31,63,063 हुआ
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में अब तक कोरोना वैक्सीन की 140.31 करोड़ से ज्यादा डोज दी जा चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक, देश भर में 23 दिसंबर को 57,44,652 कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई, जबकि भारत में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा अब 1,40,31,63,063 हो गया है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने बताया कि भारत में 23 दिसंबर को कोरोना वायरस के लिए 11,65,887 सैंपल टेस्ट किए गए, जिसके बाद देश में सैंपल टेस्टिंग का आंकड़ा अब बढ़कर 66,98,09,816 हो गया है।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

मशहूर बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से बीमार थे ‘ही-मैन’

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से पूरी सिनेमा इंड…