भगवंत मान बने पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री, शहीद भगत सिंह के गांव में ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

आम आदमी पार्टी यानि आप के वरिष्ठ नेता व सांसद भगवंत मान ने आज पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की है। पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद भगवंत मान ने कहा कि विरोधियों की निंदा नहीं बल्कि सिर्फ विकास का काम करना है।

भगवंत मान ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
आप के वरिष्ठ नेता भगवंत मान ने आज 16 मार्च 2022 को पंजाब के नए मुख्यमंत्री के पद की शपथ ले ली है। भगवंत मान को पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। भगवंत मान पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री बने हैं। भगवंत मान का शपथ ग्रहण समारोह शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां में संपन्न हुआ, हालांकि शपथ ग्रहण समारोह तय समय से देरी से शुरू हुआ, लेकिन बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल हुए, आज के समारोह में सिर्फ भगवंत मान ने ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत दिल्ली के कई मंत्री भी शामिल हुए। ध्यान रहे कि पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में 92 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी।

केजरीवाल ने दी भगवंत मान को बधाई
पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद भगवंत मान को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बधाई दी। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके कहा कि पंजाब का मुख्यमंत्री बनने पर भगवंत मान को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं, मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में पंजाब में खुशहाली लौटेगी, खूब तरक्की होगी और लोगों की समस्याओं का समाधान होगा, भगवान आपके साथ है।

हम दिल्ली जैसा स्कूल-क्लीनिक बनाएंगे- CM मान
पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद भगवंत मान ने मंच से अपने संबोधन में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का धन्यावद किया। भगवंत मान ने कहा है कि जो लड़ाई भगत सिंह ने लड़ी थी, वही लड़ाई आम आदमी पार्टी भी लड़ रही है। 48 वर्षीय भगवंत मान ने कहा कि जैसे दिल्ली में लोग विदेश से स्कूल देखने आते हैं, मोहल्ला क्लीनिक देखने आते हैं वैसे ही हम पंजाब में स्कूल और अस्पताल ऐसे बनाएंगे कि विदेश से लोग यहां स्कूल और अस्पताल देखने आएंगे। उन्होंने कहा कि विरोधियों की निंदा नहीं बल्कि सिर्फ विकास का काम करना है, मेरे लिए खटकलां गांव कोई नया नहीं है, मैं पहले भी यहां आता रहा हूं, पंजाब में विकास के लिए बहुत काम करना है।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

PM मोदी बिहार से लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज करेंगे, पश्चिम चंपारण के बेतिया में 13 जनवरी को पहली रैली करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत बिहार से कर सकते हैं। न्यूज ए…