गौतम अडानी ने एलन मस्क और जेफ बेजोस को पीछे छोड़ा, कमाई में बने नंबर-1

भारतीय बिजनेसमैन गौतम अडानी की दौलत में साल 2021 में जितना इजाफा हुआ है, उतना दुनिया के किसी अरबपति की दौलत में नहीं हुआ। इस मामले में गौतम अडाणी ने एलन मस्क और जेफ बेजोस को भी पीछे छोड़ दिया है।

अडानी के संपत्ति में 49 बिलियन डॉलर का इजाफा
एशिया व भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी ने साल 2021 में अपनी संपत्ति में 49 बिलियन अमरीकी डॉलर का और इजाफा किया है। गौतम अडानी की ये कमाई दुनिया के टॉप थ्री अरबपतियों एलन मस्क, जेफ बेजोस और बर्नार्ड अरनॉल्ट की साल 2021 में की गई कमाई के कुल जोड़ से भी अधिक है। 2022 एम3एम हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट ने आज 16 मार्च 2022 को इस मामले की जानकारी दी।

मुकेश अंबानी हैं सबसे अमीर भारतीय
ध्यान रहे कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी 103 बिलियन अमरीकी डॉलर की संपत्ति के साथ सबसे अमीर भारतीय बने हुए हैं, जबकि पोर्ट-टू-एनर्जी समूह अडानी ग्रुप के प्रमुख गौतम अडानी दूसरे नंबर पर हैं, उनकी संपत्ति 153 फीसदी बढ़कर 81 अरब डॉलर हो गई है। सूची में कहा गया है कि पिछले 10 वर्षों में जहां मुकेश अंबानी की संपत्ति 400 फीसदी बढ़ी है, वहीं गौतम अडानी की संपत्ति में 1830 फीसदी की वृद्धि हुई है।

सबसे ज्यादा लाभ पाने वाले बिजनेसमैन हैं अडानी
एम3एम हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट ने एक बयान में कहा है कि 59 वर्षीय गौतम अडानी एम3एम हुरुन ग्लोबल लिस्ट 2022 में सबसे ज्यादा लाभ पाने वाले बिजनेस मैन हैं और उन्होंने पिछले साल 2021 अपनी संपत्ति में 49 अरब डॉलर जोड़े। गौतम अडानी की कुल संपत्ति में वृद्धि एलन मस्क, जेफ बेजोस और बर्नार्ड अरनॉल्ट जैसे शीर्ष 3 वैश्विक अरबपतियों से अधिक है, वहीं मुकेश अंबानी की संपत्ति 2021 में 20 बिलियन अमरीकी डालर बढ़ी है। 2022 एम3एम हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट में 2557 कंपनियों और 69 देशों के 3381 अरबपतियों का जिक्र किया गया है।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In मीडिया समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आदेश में ‘संभल मस्जिद’ की जगह ‘विवादित ढांचा’ लिखा

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मंगलवार को संभल के शाही जामा मस्जिद से जुड़ी याचिका पर सुनवाई कीR…