गोवा में तीसरी G-20 विकास कार्य समूह की बैठक हुई, भारतीय महिलाओं के योगदान से रुबरु हुए विदेशी प्रतिनिधि

जी-20 डेवलपमेंट वर्किंग ग्रुप (DWG) की तीसरी बैठक गोवा में आयोजित की गई। 8 से 11 मई तक आयोजित इस बैठक के दौरान जी-20 के सदस्यों, 9 आमंत्रित देशों और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय संगठनों के 80 से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। डीडब्ल्यूजी बैठक के दूसरे दिन की शुरुआत ECHO के उद्घाटन के साथ हुई। इस मौके पर महिलाओं के नेतृत्व में विकास पर आधारित एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जहां सतत विकास सुनिश्चित करने में महिलाओं की भूमिका को प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी में महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास में भारत की ताकत, पोषण, जलवायु परिवर्तन के मुद्दों और आर्थिक सशक्तिकरण में उनके योगदान को प्रदर्शित किया गया।

बैठक की अध्यक्षता नागराज नायडू-ईनम गंभीर ने की
बैठक की अध्यक्षता भारत के DWG सह अध्यक्ष विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव के. नागराज नायडू और ईनम गंभीर ने की। बैठक का औपचारिक उद्घाटन विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से किया। बैठक के दूसरे दिन कुल तीन सत्रों का आयोजन किया गया।

प्रतिनिधियों के लिए प्रदर्शनी लगाई गई
इस मौके पर केंद्रीय विदेश मंत्रालय की संयुक्त सचिव (जी-20) ईनम गंभीर ने कहा कि प्रदर्शनी में जमीनी कारोबार, महिला उद्यमियों, पर्यावरण से जुड़े लोगों और महिला समूहों के साथ काम करने वाले लोगों को प्रदर्शित किया गया। ईनम गंभीर ने कहा कि प्रतिनिधियों के लिए यह प्रदर्शनी लगाई गई है, क्योंकि महिलाओं के नेतृत्व में विकास कार्य समूह के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण प्राथमिकता है जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास, पोषण, जलवायु के मुद्दों और आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर है। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधियों के लिए इसे प्रदर्शित करने का हमारा प्रयास है कि कैसे भारत की जमीनी स्तर की महिलाएं इन पहलों का नेतृत्व कर रही हैं।

प्रतिनिधियों ने भारतीय पाक कला का आनंद उठाया
सत्रों के बीच के ब्रेक के दौरान महिला नेतृत्व विकास की थीम पर एक प्रदर्शनी का भी उद्घाटन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सहयोग से किया गया। इस दौरान गोवा सरकार के सहयोग से जी-20 के प्रतिनिधियों ने सांस्कृतिक समृद्धि व विविधता और बेहतरीन भारतीय पाक कला का भी आनंद उठाया, जहां उन्हें गोवा की समृद्ध विरासत की एक झलक देखने को मिला। इस मौके पर गोवा सरकार के कई वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति भी सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हुए।

महिला नेतृत्व विकास पर साइड इवेंट का आयोजन
बैठक से पहले 8 मई को महिला नेतृत्व विकास पर एक साइड इवेंट का आयोजन किया गया। इस आयोजन के दौरान लैंगिक समानता और महिलाओं के नेतृत्व में विकास का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक निर्णय लेने की प्रक्रिया में महिलाओं की पूरी भागीदारी होने को लेकर चर्चा की गई। इससे पहले जी-20 डेवलपमेंट वर्किंग ग्रुप (DWG) की बैठक पिछले साल 13 से 16 दिसंबर 2022 तक मुंबई में हुई थी, जबकि इस साल अप्रैल महीने में DWG की दूसरी बैठक केरल के कुमारकोम में संपन्न हुई थी।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

PM मोदी का बड़ा बयान, कहा- ‘मैं किसी को डराने या चकमा देने के लिए फैसले नहीं लेता, मैं देश के पूरे विकास के लिए फैसले लेता हूं’

इंडियन इकोनॉमी पर बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘जहां तक 2047 विजन …