
1987 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चहेते अफसर आमिर सुबहानी को बिहार का मुख्य सचिव बनाया गया है। बिहार के मौजूदा मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण 2 बार के सेवा विस्तार के बाद 31 दिसंबर 2021 को रिटायर हो रहे हैं। दरअसल, बिहार कैबिनेट ने त्रिपुरारी शरण के कार्यकाल के फिर से विस्तार के प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी, ऐसे में आमिर सुबहानी को बिहार के मुख्य सचिव क जिम्मा सौंपा गया है