IND vs SA Test: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की लगातार 5वीं टेस्ट जीत, अब इतिहास रचने का लक्ष्य

भारतीय क्रिकेट टीम ने आज दक्षिण अफ्रीका को उसी के घर में टेस्ट मैच में करारी शिकस्त दी है। इसी के साथ भारतीय क्रिकेट टीम ने 3 टेस्ट की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की लगातार यह 5वीं टेस्ट जीत है।

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 113 रनों से हराया
भारतीय क्रिकेट टीम ने आज 30 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका को उसी की धरती सेंचुरियन में टेस्ट मैच में 113 रनों से करारी शिकस्त दी है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम की यह लगातार 5वीं टेस्ट जीत है। इसी के साथ भारतीय टीम ने 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। 305 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफ्रीकी टीम आज पांचवें दिन 191 रनों पर ढेर हो गई। दूसरी पारी में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी ने 3-3 विकेट निकाले, जबकि मोहम्मद सिराज तथा आर अश्विन को 2-2 विकेट मिले।

भारत के उपकप्तान केएल राहुल मैन ऑफ द मैच रहे
भारत ने अपनी पहली पारी में 327 और दूसरी पारी में 174 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका पहली पारी में 197 रन ही बना पाया था। सेंचुरियन टेस्ट में भारत के उपकप्तान केएल राहुल मैन ऑफ द मैच रहे। सेंचुरियन में भारत की यह पहली टेस्ट विजय है। अब भारतीय टीम की नजर दूसरा टेस्ट जीतकर पहली बार दक्षिण अफ्रीका को उसी के घर में टेस्ट सीरीज हराकर इतिहास रचने पर है। दूसरा टेस्ट 3 जनवरी 2022 से जोहानिसबर्ग में खेला जाएगा, जबकि तीसरा टेस्ट 11 जनवरी 2022 से केपटाउन में होगा।

पांचों टेस्ट में भारत के कप्तान कोहली ही रहे
भारतीय टीम ने इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पिछले 4 टेस्ट में लगातार जीत दर्ज की थी, यह 5वीं सफलता रही। इस जीत का सिलसिला दक्षिण अफ्रीका दौरे से ही शुरू हुआ था, जनवरी 2018 के दौरे पर आखिरी टेस्ट यानि जोहानिसबर्ग में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 63 रनों से हराया था, उसके बाद दक्षिण अफ्रीका टीम ने अक्टूबर 2019 में भारत का दौरा किया था, तब टीम इंडिया ने 3 टेस्ट की सीरीज में क्लीन स्वीप किया था, इस सीरीज का आखिरी मैच रांची में हुआ था, जिसमें भारत ने पारी और 202 रनों से बड़ी जीत दर्ज की थी। अब लगातार 5वें टेस्ट में करारी शिकस्त दी है, सभी 5 टेस्ट में भारतीय टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में ही रही है।

भारत की दक्षिण अफ्रीका में यह 8वीं टेस्ट सीरीज
भारतीय क्रिकेट टीम ने अब तक दक्षिण अफ्रीका में एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। भारत ने अब तक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसी के घर में 7 द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज खेली हैं, जिनमें से एक में भी सफलता हासिल नहीं की, 6 बार मेजबान टीम दक्षिण अफ्रीका ने ही बाजी मारी है, जबकि एक बार 2010 में सीरीज ड्रॉ रही थी, पिछली बार 2018 में दक्षिण अफ्रीका ने मेहमान भारतीय टीम को 2-1 से हराया था। भारतीय टीम की दक्षिण अफ्रीका में यह 8वीं टेस्ट सीरीज है।

Load More Related Articles
Load More By RN Prasad
Load More In देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आदेश में ‘संभल मस्जिद’ की जगह ‘विवादित ढांचा’ लिखा

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मंगलवार को संभल के शाही जामा मस्जिद से जुड़ी याचिका पर सुनवाई कीR…