
बिहार में कुछ दिनों पहले ही महागठबंधन की नई सरकार सत्ता में आई है। नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री तो तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री के तौर पर पद की शपथ ले चुके हैं। अब बिहार में कैबिनेट विस्तार की फाइनल लिस्ट सामने आ गई है। नीतीश-तेजस्वी सरकार के कैबिनेट विस्तार में कल 15 जेडीयू कोटे से जबकि 16 आरजेडी कोटे से मंत्री बनेंगे।
मंत्रिमंडल विस्तार की फाइनल लिस्ट में 31 नाम
बिहार मंत्रिमंडल विस्तार की फाइनल लिस्ट आज 15 अगस्त 2022 को सामने आ गई है। इन सभी मंत्रियों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 16 अगस्त 2022 को मंत्री पद की शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया है। 31 मंत्रियों की लिस्ट में 15 जेडीयू के कोटे से, जबकि 16 आरजेडी के कोटे से मंत्री बनेंगे। जेडीयू कोटे वाली लिस्ट में जेडीयू, कांग्रेस, निर्दलीय और हम पार्टी के नेताओं के नाम शामिल हैं। जेडीयू कोटे के लिस्ट में विजय चौधरी, बिजेंद्र यादव, श्रवण कुमार, संजय झा, सुनील कुमार जैसे नाम शामिल हैं, वहीं निर्दलीय सुमित और हम पार्टी से संतोष सुमन का नाम इस लिस्ट में मौजूद है, जबकि कांग्रेस से अफाक आलम और मुरारी गौतम मंत्री पद की शपथ लेंगे।
शपथ ग्रहण समारोह कल सुबह 11:30 बजे होगा
शपथ ग्रहण समारोह 16 अगस्त 2022 को सुबह 11:30 बजे राजभवन में होगा। ध्यान रहे कि नीतीश कुमार ने भाजपा से 9 अगस्त को गठबंधन तोड़ने का ऐलान करने के बाद 10 अगस्त 2022 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, उनके साथ आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
जेडीयू कोटे से ये बनेंगे मंत्री
जेडीयू से
1. विजय चौधरी
2. बिजेंद्र यादव
3. अशोक चौधरी
4. शीला मंडल
5. श्रवण कुमार
6. संजय झा
7. लेशी सिंह
8. जमा खान
9. जयंत राज
10. मदन सहनी
11. सुनील कुमार
निर्दलीय
12. सुमित सिंह
हम पार्टी
13. संतोष सुमन
कांग्रेस से
14. अफाक आलम
15. मुरारी गौतम
RJD कोटे से बनने वाले मंत्रियों ने नाम सामने आए
वहीं दूसरी ओर आरजेडी कोटे से जो मंत्री शपथ लेंगे उनके नाम भी सामने आ गए हैं। सभी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्री पद की शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया है। आरजेडी कोटे वाले मंत्रियों में तेज प्रताप यादव, आलोक मेहता, ललित यादव, रामानंद यादव, सरबजीत कुमार, शहनवाज, समीर महासेठ जैसे नाम हैं।
आरजेडी कोटे से ये बनेंगे मंत्री
1. तेज प्रताप यादव
2. आलोक मेहता
3. अनिता देवी
4. सुरेंद्र यादव
5. प्रो. चंद्रशेखर
6. ललित यादव
7. भाई वीरेंद्र
8. रामानंद यादव
9. सुधाकर सिंह
10. सरबजीत कुमार
11. सुरेंद्र राम
12. अख्तरुल इस्लाम शाहीन
13. कार्तिक सिंह
14. शाहनवाज आलम
15. भारत भूषण मंडल
16. समीर महासेठ