
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्विटर संदेश में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की है।
दिल्ली के CM केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई- मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 16 अगस्त 2022 को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की कामना की। दरअसल, केजरीवाल आज 54 साल के हो गए। प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि ‘दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई, मैं उनके लंबे जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’
सीएम केजरीवाल ने पीएम मोदी को दी ये प्रतिक्रिया
अरविंद केजरीवाल ने शुभकामनाओं के लिए प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद किया। प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाओं पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सीएम केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा कि ‘थैंक्यू सर’ ध्यान रहे कि हरियाणा के भिवानी में 16 अगस्त 1968 को जन्मे अरविंद केजरीवाज दिल्ली के सातवें मुख्यमंत्री हैं, वह दिल्ली और पंजाब की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक भी हैं।